रविंद्र सिरोहा और प्रधानाचार्य नीरज टंडन की मौजूदगी में एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार उपयोग और जागरूकता पर जोर दिया गया।बाहरी दिल्ली: मंगोलपुरी टी-ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने एंटीबायोटिक दवाओं का बिना डॉक्टर की सलाह उपयोग न करने की शपथ ली। इस मौके पर एसएचओ राजापार्क वीरेंद्र सिंह और पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहे। बाहरी दिल्ली: पीतमपुरा स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एएमआर के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। बाहरी दिल्ली: स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, अलीपुर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एंटीबायोटिक दवाओं का जिम्मेदारी से उपयोग करने की शपथ ली। नई दिल्ली: पंडारा रोड स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में विद्यार्थियों को एएमआर के खतरे से अवगत कराते हुए शपथ दिलाई गई। पूर्वी दिल्ली: डॉ. अखिलेश दास गुप्ता कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में आईएमए एएमआर समिति के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र सैनी ने विद्यार्थियों को एएमआर के बारे में जानकारी दी और शपथ दिलाई। नोएडा: टी-सीरीज अकादमी में विद्यार्थियों और स्टाफ ने एएमआर अभियान के तहत एंटीबायोटिक दवाओं का सही उपयोग करने और जागरूकता फैलाने की शपथ ली। नोएडा: सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय राणा और डॉ. छाया जैन की मौजूदगी में छात्राओं को एएमआर के खतरे के प्रति जागरूक किया गया और शपथ दिलाई गई। ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने एंटीबायोटिक दवाओं का जिम्मेदारी से उपयोग करने और एएमआर के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। नोएडा: सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.
Source: Dainik Jagran February 17, 2026 12:16 UTC