ओबीसी जन जागरण महा अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया - News Summed Up

ओबीसी जन जागरण महा अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया


Hindi NewsLocalChhattisgarhDurg bhilaiGururTried To Take OBC Jan Jagran Maha Abhiyan To Every Villageओबीसी जन जागरण महा अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास कियागुरूर एक दिन पहलेकॉपी लिंकअखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ से संबद्ध ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में संस्थापक शत्रुहन सिंह साहू के नेतृत्व में ओबीसी सामाजिक न्याय दिवस तहसील साहू समाज भवन गुरूर में मनाया। ओबीसी समाज को संगठित करने के लिए चर्चा की गई। जिसमें कहा गया कि किसी भी समाज की गैर दलीय जड़ें जब तक मजबूत ना हो तब तक वह प्रतिनिधित्व आरक्षण के सिद्धांत को समझ नहीं पाता। 1980 में ओबीसी वर्ग के लिए मंडल आयोग की रिपोर्ट के बाद 10 साल तक छोड़ दिया गया और जब पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने लागू भी कर दिया तो देश का एक तबका आखिर बहुसंख्यक उत्पादक वर्ग की प्रतिनिधित्व के खिलाफ देश को आंदोलन की आग में झोंक दिया।कार्यक्रम प्रभारी संगठन के जिला महासचिव सांवतराम साहू ने कहा कि संगठन कैडर कैंप के माध्यम से ओबीसी जन जागरण महा अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया। जिससे ओबीसी समाज के लोगों में जागृति आई है किंतु लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इस आंदोलन को और तेज करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष बलदूराम साहू ने कहा कि 7 अगस्त 1990 को मंडल कमीशन की एक सिफारिश केंद्रीय सरकारी सेवाओं एवं निजी क्षेत्रों में ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत हिस्सेदारी देने के फैसले ने देश में सामाजिक परिवर्तन की नींव रखी।शत्रुहन साहू ने कहा कि जब 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत केंद्र के सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया तब जाकर ओबीसी वर्ग के कुछ लोगों का उद्धार हो पाया। चाणक्य यादव ने ओबीसी वर्ग के 95 जातियों के प्रमुखों को एक मंच पर आने के लिए अपील की।साहू समाज तहसील गुरुर अध्यक्ष महेंद्र साहू ने कहा कि ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ ने ओबीसी वर्ग को कैडर प्रबोधन के माध्यम से एक मजबूत संगठन का निर्माण कर रहें है। इसके लिए हम सब को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता हैं। गुरूर ब्लॉक के उपाध्यक्ष अनुज कुमार यादव ने पसमांदा समाज के ओबीसी लोगों को भी साथ में आने की अपील किया। जिला कार्यकारिणी सदस्य भोज राम साहू ने भी सबोधित किया।


Source: Dainik Jagran August 10, 2023 06:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */