कर्मचारियों को किया सम्मानित - News Summed Up

कर्मचारियों को किया सम्मानित


वस, फरीदाबाद : कोरोना महामारी से लड़ते हुए शहर भर में सुबह सफाई करने वाले निगम कर्मचारियों पर निगम पार्षदों ने फूल बरसाकर उनकी हौसला अफजाई की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कर्मचारी अपनी परवाह किए बगैर समाज को सुरक्षित रखने में योगदान दे रहे हैं। निगम पार्षद संदीप भारद्वाज व विकास भारद्वाज ने अपने अपने वॉर्ड में सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों को उनके हाजिरी सेंटर पर पहुंचकर सम्मानित किया। इनमें बड़ी संख्या में महिला सफाईकर्मी भी शामिल थीं। दोनों पार्षदों ने कहा कि लॉकडाउन के कारण जिस समय लोगों की नींद भी नहीं खुलती उस समय निगम के सफाई कर्मचारी वॉर्ड की सफाई शुरू कर देते हैं। सीमित संसाधनों के बीच जिस तरह से सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। दोनों पार्षदों ने कहा कि आज कोरोना नामक भयावह वायरस से हमारे क्षेत्र व आमजन को बचाने में भगवान का दूसरा रूप सफाई कर्मचारी और पुलिसकर्मी हैं। इन दोनों के योगदान से समाज का हर वर्ग इनका ऋणी है।


Source: Navbharat Times April 16, 2020 02:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */