Hindi NewsLocalRajasthanAjmerCaught 45 Kilograms Of Doda Poppy; Alto Car Seized And Accused Driver Arrested, Interrogation Continuesकार में मिला 45 किलोग्राम डोडा पोस्त: कार में लेकर जा रहे थे डोडा पोस्त, पीछे सीट पर रखे थे कट्टे, ड्राइवर गिरफ्तारअजमेर 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकगिरफ्तार आरोपी व डोडा पोस्त।अजमेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी कर रहे एक चालक को पकड़ा है। कार व उसमें कट्टो में भरे 45 किलो डोडा पोस्त को जब्त कर लिया और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। केकड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।पुलिस अधीक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि केकड़ी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के गुलगांव टोलनाका पर नाकेबंदी के दौरान एक कार को रोका तो चालक ने अपना नाम माचरों की ढ़ाणी, डांगियावास जोधपुर निवासी भागीरथ माचरा बताया। इस पर कार की तलाशी ली तो पीछे की सीट पर रखे कट्टे मिले। पूछताछ करने पर इसमें अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त भरा मिला। इस पर पुलिस ने 45 किलोग्राम डोडा पोस्त व कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, डीएसपी खीवसिंह के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी सुधीर कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार, रामराज, शुभकरण, राजेन्द्र, दिनेश कुमार, मनीष, हनुमान सिंह शामिल थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह डोडा कहां से लाया और कहां ले जा रहा था।(रिपोर्ट सहयोग : ज्ञानप्रकाश दाधीच)
Source: Dainik Bhaskar June 28, 2021 12:35 UTC