डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की केरलम विधानसभा चुनाव में एंट्री हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवल्ला में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एलडीएफ और यूडीएफ पर तीखा प्रहार किया।रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि ये कांग्रेस वाले, एलडीएफ वाले और यूडीएफ वाले, हर चीज में झूठ बोलना जैसे उनका स्वभाव बन गया है। देश को गुमराह करना उनका स्वभाव बन गया है। जब सीएए लाए तो देश को इतना झूठ बोला, इतना झूठ बोला, आज सीएए लागू हुआ देश को कोई नुकसान नहीं हुआ।
Source: Dainik Jagran April 04, 2026 22:02 UTC