कैराना नगर के गुंबद मोहल्ले में दैनिक जागरण की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका कर्मचारियों ने मोहल्ले में विशेष साफ-सफाई कर गलियों में पड़ी गंदी को उठाया और आबादी से बाहर डाला। साथ ही गलियों में चूना डालकर मोहल्ले को स्वच्छ किया।जेएनएन, शामली। कैराना नगर के गुंबद मोहल्ले में दैनिक जागरण की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका कर्मचारियों ने मोहल्ले में विशेष साफ-सफाई कर गलियों में पड़ी गंदी को उठाया और आबादी से बाहर डाला। साथ ही गलियों में चूना डालकर मोहल्ले को स्वच्छ किया।शनिवार को कैराना के गुंबद मोहल्ले में नगर पालिका अध्यक्ष हाजी अनवर हसन के निर्देश पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। पालिका सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य किया। इस दौरान गलियों में सफाई कर कूड़ा ट्रैक्टर ट्राली में भरकर नगर की आबादी से बाहर डलवाया गया। विशेष साफ-सफाई होने से गलियां व नालियां चमक गई। साफ-सफाई कर गलियों में चूना भी डलवाया गया। मोहल्लेवासियों ने दैनिक जागरण के अभियान की प्रशंसा की। इस दौरान साफ-सफाई का जायजा लेने पहुंचे पालिका अधिकारियों ने कर्मचारियों को विशेष निर्देश भी दिए। इस दौरान पालिका कार्यालय अधीक्षक राकेश बाबू ने मोहल्लेवासियों की समस्याएं भी सुनीं। कहा कि यदि किसी को साफ-सफाई में कोई समस्या है तो वह अवगत कराए, इसपर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। उन्हें बताया कि सभी मोहल्लेवासी अपने आसपास गंदगी न फैलने दें। गंदगी से मच्छरों व बीमारियों को बढ़ावा मिलता है। हम सब का कर्तव्य है कि अपने आसपास साफ-सफाई रखें, पालिका सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें। इस मौके पर सफाई लिपिक मोहम्मद तासिम व सफाई नायक सुभाष चंद आदि मौजूद रहे। जागरण अभियान की प्रशंसासभासद शगुन मित्तल एडवोकेट का कहना है कि कोरोना काल के दौरान दैनिक जागरण की ओर से नगर के विभिन्न मोहल्लों में चलाए गए विशेष अभियान से संक्रमण फैलने से लोगों को बचाया गया है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से विशेष साफ सफाई का ध्यान पूरी सतर्कता से रखा गया है।-- अंकित कुमार ने कहा कि दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे सभी अभियान प्रशंसा योग्य है। सफाई अभियान से मोहल्ला जगमगा उठा है। -- नमन गर्ग का कहना है कि दैनिक जागरण का अभियान सराहनीय है। कोरोना काल के दौरान लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक किया गया था। अब नगर में साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran July 03, 2021 17:26 UTC