कोरोना अपडेट: शुक्रवार को आए 1 हजार 2 नए संक्रमित, 18 की गई जान, जबकि 1 हजार 855 स्वस्थ होकर लौटे घर - News Summed Up

कोरोना अपडेट: शुक्रवार को आए 1 हजार 2 नए संक्रमित, 18 की गई जान, जबकि 1 हजार 855 स्वस्थ होकर लौटे घर


Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurOn Friday, 1 Thousand 2 Newly Infected, 18 Were Killed, While 1 Thousand 855 Returned Home After Recovering. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोना अपडेट: शुक्रवार को आए 1 हजार 2 नए संक्रमित, 18 की गई जान, जबकि 1 हजार 855 स्वस्थ होकर लौटे घरउदयपुर 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकराजस्थान में संक्रमित मरीजों की संख्या 7 लाख को कर गई है पार।लेकसिटी उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। शुक्रवार को उदयपुर में कोरोना संक्रमण से ग्रसित एक हजार दो नए संक्रमित मरीज सामने आए। जबकि 1 हजार 855 संक्रमित मरीज कोरोना की चपेट से स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। जिसके बाद उदयपुर में कोरोना से स्वस्थ होकर घर लौटे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 33 हजार 206 पर पहुंच गया है।मई में घातक हुआ कोरोनाउदयपुर में मई महीने की शुरुआत के साथ ही कोरोना घातक हो चुका है। शहर में मई महीने के शुरुआती 7 दिनों में ही कोरोना 101 लोगों की जिंदगी छीन चुका है। जबकि 7 हजार 464 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जबकि एक्टिव केस की संख्या 8 हजार 608 के आंकड़े पर पहुंच गई है। जिसके बाद उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हजार 204 के आंकड़े पर पहुंच गई है।उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने बताया कि शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। ऐसे में हमें पहले के मुकाबले और अधिक सजग और सावधान रहना होगा। तभी हम अपने आप को और अपने परिवार को कोरोना से बचा पाएंगे। इस दौरान खराड़ी ने कहा कि अगर हम अब भी नहीं संभले। तो कोरोना और अधिक भयावह रूप ले सकता है।


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2021 13:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */