कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में बनेंगे आइसीयू व एचडीयू, काम हुआ शुरू - News Summed Up

कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में बनेंगे आइसीयू व एचडीयू, काम हुआ शुरू


- ट्रामा सेंटर के प्रथम तल पर बनेगा छह बेड का आइसीयू और चार बेड का एचडीयू फोटो-: 2 व 3 जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :शहर के सिविल अस्पताल में आइसीयू (इंटेसिव केयर यूनिट) के साथ-साथ एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) के लिए काम शुरू हो गया है। कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले दोनों यूनिट का काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। ट्रामा सेंटर के प्रथम तल पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा यह कार्य करवाया जा रहा है। इस पर 58 लाख से अधिक लागत आएगी। सिविल निर्माण पूरा होने के बाद यहां पर वेंटिलेटर व अन्य मशीनें लगाई जाएंगी ताकि इसे जल्द ही चालू किया जा सके। यह होगी व्यवस्था :आइसीयू छह बेड का तो एचडीयू चार बेड का बनेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक साल पहले ही आइसीयू के लिए तीन वेंटिलेटर सिविल अस्पताल प्रशासन को भेज दिए थे लेकिन प्रशिक्षित स्टाफ व आइसीयू न होने की वजह से इन्हें चालू नहीं किया जा सका। अब आइसीयू बनने के बाद इन्हें चालू किया जाएगा। आइसीयू बनने के बाद यहां पर पांच विशेषज्ञ डाक्टर व 20 स्टाफ नर्स की तैनाती होगी। इसकी डिमांड भी पिछले साल ही विभाग की ओर से भेजी गई थी। अस्पताल के ट्रामा सेंटर के प्रथम तल पर आइसीयू बनाने के लिए यहां पर सिर्फ इंटीरियर डिजाइन बदलना है और गैस पाइप लाइन व अन्य फिटिग करनी है। ट्रामा सेंटर में मौजूदा कमरों का डिजाइन भी आइसीयू को ध्यान में रखकर बदला जा रहा है। इसी कारण यहां पर दीवारें हटाई जा रही हैं। आइसीयू के लिए फायर फाइटिग सिस्टम, आक्सीजन की व्यवस्था व भवन में बनावट के लिए ही यह कार्य किया जा रहा है। आइसीयू बनने से अति गंभीर मरीजों को अपने इलाज के लिए निजी अस्पतालों या पीजीआइ रोहतक की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। सुविधाएं बढ़ाने को 40 करोड़ से बन रही छह मंजिला इमारत :इस अस्पताल को अपग्रेड करके 200 बेड का दर्जा दिया गया है। ऐसे में यहां पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए अलग से भवन बनाया जा रहा है। अभी तक यहां पर आइसीयू नहीं है। पहले नए भवन में ही आइसीयू की व्यवस्था होनी थी लेकिन कोरोना की वजह से जल्दबाजी में यह व्यवस्था बदलकर अब ट्रामा सेंटर में आइसीयू बनाने का निर्णय लिया गया है। 40 करोड़ की लागत से अस्पताल परिसर के पिछले हिस्से में 40 करोड़ से जो छह मंजिला इमारत बन रही है, उसके पूरा होने से भी यहां पर कई सुविधाएं बढ़ेगी। पीजीआइ की तर्ज पर ही यहां डाक्टर पढ़ाई भी करेंगे।अस्पताल की प्रशासनिक अधिकारी डा. सुनीता ने बताया कि आइसीयू के लिए काम शुरू हो गया है। तीसरी लहर आने से पहले इसका काम पूरा करने का लक्ष्य है। आइसीयू बनने के बाद गंभीर मरीजों को इसका फायदा मिलेगा।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran June 29, 2021 01:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */