कोरोना से डर / जशपुर में तब्लीगी जमात के युवक से प्रेम विवाह किया, ग्रामीणों ने दामाद के गांव में घुसने पर रोक लगाई - News Summed Up

कोरोना से डर / जशपुर में तब्लीगी जमात के युवक से प्रेम विवाह किया, ग्रामीणों ने दामाद के गांव में घुसने पर रोक लगाई


फराबहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोरंगामाल का मामला, दोबारा युवक को आने से रोकायुवक के पहुंचने से पहले ही पंचायत में बैठक कर महिला के घर पर बैठा दी निगरानीगर्भवती महिला परिवार समेत होम क्वारेंटाइन में, सूचना मिलने पर पहुंची प्रशासनिक टीमदैनिक भास्कर Apr 15, 2020, 12:03 PM ISTजशपुर. यहां फरसाबहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोरंगामाल में एक तब्लीगी जमात के युवक की गांव में एंट्री बंद कर दी गई है। दामाद के जमात से जुड़ा होने का पता चलते ही ग्रामीणों ने पंचायत की बैठक की और उसको गांव में दोबारा नहीं आने देने का निर्णय लिया। जमाती युवक की गर्भवती पत्नी और बच्चों को होम क्वारैंटाइन कर दिया है। ग्रामीण उसकी निगरानी कर रहे हैं।दरअसल, पश्चिम बंगाल निवासी युवक फरसाबहार इलाके में हैंडपंप में काम करने के लिए कुछ साल पहले आया था। इस दौरान उसने कोरंगामाल के भालूमुंडा गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया। शादी के बाद युवक गांव में महिला के साथ ही रहने लगा था। हालांकि उसका पश्चिम बंगाल आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीणों के अनुसार युवक तब्लीगी जमात से है और वह बांग्लादेश का है।हालांकि प्रशासन को युवक की कोई पहचान नहीं मिली है। उसकी पत्नी के दो बच्चे हैं व वर्तमान में भी वह गर्भवती है। जमाती युवक ने महिला को फोन पर गांव लौटने की बात कहीं थी। जानकारी जब प्रशासन को मिली तो वह हरकत में आ गई। इधर ग्रामीणों ने भी इसे लेकर पंचायत में बैठक की और निर्णय लिया कि ऐसे समय में युवक को गांव में किसी भी हाल में नहीं घुसने देना है।बाहरी लोगों को लेकर अन्य गांवों में भी सतर्कताजिले के अन्य गांव में भी बाहरी लोगों की एंट्री रोकने के लिए ग्रामीण बेहद सतर्क हैं। ग्रामीणों ने गांव के मुख्य रास्ते पर बैरियर लगा दिया है। झारखंड और ओडिशा सीमा से सटे गांव में इस बात का अब ग्रामीण खास ध्यान रख रहे हैं कि कहीं कोई बाहरी व्यक्ति गांव में प्रवेश ना करे। ओडिशा व झारखंड बॉर्डर पर बने राहत कैंप में पैदल चलकर आ रहे लोगों को रोका जा रहा है।प्रशासन की टीम पहुंचीजमाती युवक के गांव लौटने की सूचना प्रशासन को मिली थी। जिसके बाद फरसाबहार एसडीएम, बीएमओ, थाना प्रभारी गांव पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने महिला से पूछताछ की तो उसने कई महीने से युवक के गांव नहीं लौटने की बात कही। युवक का स्थायी पता व उसकी सही पहचान पत्नी भी नहीं बता पा रही है। इससे ग्रामीण चिंतित हैं। चर्चा हो रही है कि बाहर से आकर लोग गांव की लड़कियों को प्रेम जाल में फांस लेते हैं।महिला को होम क्वारैंटाइन में रखा गया हैजमात से जुड़े एक युवक की कोरंगामाल गांव में अपनी पत्नी के पास लौटने की सूचना मिली थी। सूचना पर हमने गांव पहुंचकर जांच की तो पता चला कि युवक कई महीनों से अपने गांव नहीं लौटा है। टीम की निगरानी बनी हुई है। यदि युवक लौटता है तो उसे पहले क्वारैंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। ग्रामीण भी इसे लेकर सतर्क हैं।- एनएस भगत, एसडीएम, फरसाबहार


Source: Dainik Bhaskar April 15, 2020 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */