दैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 05:00 AM ISTखंडवा. शहर में बुधवार काे काेराेना पाॅजिटिव 17 नए मरीज मिले। इन्हें मिलाकर अब पाॅजिटिव मरीजाें की संख्या 32 हाे गई है। पहली बार शहर में एक ही दिन में इतनी तादाद में मरीज मिले हैं। जिनकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है, उनमें काेराेना संक्रमिताें की जांच करने वाले डाॅक्टर, सफाई कर्मी और बाेरगांव बुजुर्ग थाना परिसर का एक व्यक्ति भी शामिल है। इससे एक दिन पहले मंगलवार काे शहर में 10 काेराेना पाॅजिटिव मरीज मिले थे। इन आंकड़ाें के साथ ही खंडवा जिला काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें की संख्या में निमाड़ में सबसे आगे हाे गया है। इधर में बुधवार तक खरगाेन में 31, बड़वानी में 17 काेराेना पाॅजिटिव मरीज थे, जबकि बुरहानपुर अभी भी ग्रीन जाेन में है।कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल ने बताया बुधवार काे जिन 17 काेराेना पाॅजिटिव की रिपाेर्ट मिली उनमें 6 मरीज खड़कपुरा मक्का मस्जिद, कुमठी, दूधवाड़ा, गुड़ी, खिराला, बोरगांव बुजुर्ग, पाडल्या में एक-एक कोरोना पाजिटीव मरीज मिले है। इसके आलावा मेडिकल कॉलेज के पास के क्षेत्र में, लाल चौकी क्षेत्र, मोघट थाने के पीछे के क्षेत्र में, पदमकुंड वार्ड व संतोष नगर में एक-एक कोराेना पाजिटिव मरीज पाए गए। गौरतलब है शहर में सबसे पहले 8 अप्रैल काे कोरोना के 5 पॉजिटिव मरीज मिले थे।
Source: Dainik Bhaskar April 15, 2020 23:48 UTC