Hindi NewsLocalChandigarhDue To The Lack Of Rain In Chandigarh For The Last 4 Days, There Was Strong Sunshine Even Today, Even After The Cloud Cover, It Is Not Rainingगर्मी बढ़ रही शहर में: चंडीगढ़ में पिछले 4 दिनों से बारिश न होने के कारण उमस बढ़ी, आज भी तेज धूप निकली, बादल छाएचंडीगढ़ 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर में आज भी बादल छाए,बारिश हो नहीं रही जिससे तापमान काफी बढ़ गया। फोटो लखवंत सिंहशहर में तापमान और उमस बढ़ गई है, आज का तापमान 37 डिग्री तक जा सकता हैशहर में पिछले 4 दिनों से बारिश न होने के कारण अब फिर से तापमान और उमस बढ़ गई है। आज सुबह से तेज धूप निकली हुई है, आकाश में सफेद छाए हुए है लेकिन बारिश के अभी कोई आसार दिख नहीं रहे है। जिसके चलते दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है।आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और इसके साथ उमस ने भी लोगों को बेहाल किया हुआ है। आज दोपहर से शाम पांच बजे तक गर्मी व उमस की दोहरी मार लोगों को झेलनी पड़ेगी। इस दौरान तापमान भी 37 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून एक्टिव है और बारिश होने के भी पूरे आसार हैं। गौरतलब है कि सोमवार और मंगलवार को तेज बारिश होने की वजह से रात के तापमान में कमी हुई है।आज दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।
Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 04:13 UTC