गुमशुदा बच्चे का कुएं में तैरता मिला शव: दो दिन पहले घर के बाहर खेल रहा 6 साल का बच्चा अचानक हो गया था गायब, घर से दूर जंगल में मिला शव - News Summed Up

गुमशुदा बच्चे का कुएं में तैरता मिला शव: दो दिन पहले घर के बाहर खेल रहा 6 साल का बच्चा अचानक हो गया था गायब, घर से दूर जंगल में मिला शव


Hindi NewsLocalRajasthanBharatpurOn July 5, A 6 year old Child Had Disappeared From Outside The House, The Police Were Trying To Find Out The Cause Of Death. गुमशुदा बच्चे का कुएं में तैरता मिला शव: दो दिन पहले घर के बाहर खेल रहा 6 साल का बच्चा अचानक हो गया था गायब, घर से दूर जंगल में मिला शवभरतपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकमृतक 6 साल का देव।भरतपुर के डीग थाना इलाके में दो दिन पहले लापता हुए बच्चे का शव बुधवार को गांव के जंगल में बने एक कुएं में तैरता हुआ मिला। गांव की महिलाएं जब पानी भरने गई तो उन्होंने वहां बच्चे का तैरता हुआ शव देखा। जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को बुलाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्चे के शव को डीग अस्पताल में रखवाया गया है।जानकारी के अनुसार डीग थाना इलाके के श्रीपुर गांव से 5 जुलाई को 6 साल बच्चा देव दोपहर में अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते अचानक वह गायब हो गया। जब देव घर पर नहीं आया तो उसके पिता ब्रजेश ने डीग थाने में अपने बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस के ढूंढने के बाद भी देव का कुछ पता नहीं लगा। लेकिन बुधवार सुबह जब महिलाएं कुएं पर पानी भरने के लिए गई तो उसका शव कुएं में तैरता हुआ मिला। घटना का पता लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठी हो गई और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। बच्चे का शव पानी की वजह से पूरी तरह से गल चुका है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और पता लगाया जा रहा है कि बच्चा आखिर यहां तक पहुंचा कैसे।


Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 08:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */