जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे स्टेशन गोरखपुर के फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर निर्माण कार्य के लिए रेलवे प्रशासन ने विभिन्न तिथियों में मेगा ब्लाक लिया है।इस दौरान गोरखपुर-लखनऊ व गोरखपुर- वाराणसी इंटरसिटी समेत पांच ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 15 जोड़ी रेल गाड़ियां रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने दी।निरस्त रहने वाली ट्रेनें29 अप्रैल से 08 मई तक 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा 30 अप्रैल से 09 मई तक 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस।30 अप्रैल से 09 मई तक 05131/05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस।30 अप्रैल से 09 मई तक 55031/55032 गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी।30 अप्रैल से 09 मई तक 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस।29 अप्रैल से 08 मई तक 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेसरास्ते में रुककर चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
Source: Dainik Jagran April 09, 2026 18:46 UTC