मुकुल चौधरी के तूफान में उड़ी केकेआर, लखनऊ सुपर जायंट्स आखिरी गेंद पर जीती लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के मुंह से जीत हासिल कर ली। ऋषभ पंत की टीम को 3 विकेट से जीत मिली। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 128 रन पर 7 विकेट खो दिए थे। क्रीज पर लीग में अपना तीसरा ही मैच खेल रहे मुकुल चौधरी और आवेश खान थे। आखिरी गेंद पर मुकुल ने लखनऊ को जीत दिला दी। उन्होंने 27 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। इस पारी में 2 चौके और 7 छक्के शामिल थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए।
Source: Navbharat Times April 09, 2026 18:43 UTC