ग्वालियर / एसबीआई की पहल: बैंककर्मी पति देरी से घर लौटे तो पत्नी कर सकेगी बॉस से शिकायत - News Summed Up

ग्वालियर / एसबीआई की पहल: बैंककर्मी पति देरी से घर लौटे तो पत्नी कर सकेगी बॉस से शिकायत


अक्सर पति के ऑफिस से देरी से घर लौटने पर पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक हो जाती है। इससे घर का माहौल बिगड़ने लगता है। पति के तनाव में रहने का प्रभाव ऑफिस के काम पर भी पड़ता है। इसलिए, देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने कर्मचारियों को हफ्ते में एक दिन समय पर घर जाने की छूट दे रहा है। यदि छूट मिलने के बाद भी कर्मचारी समय पर घर नहीं जाते हैं तो इसकी शिकायत कर्मचारियों की पत्नियां, बॉस से कर सकेंगी। ग्वालियर में भी इस प्रोग्राम को शुरू किया गया है।एसबीआई के 'नई दिशा' प्रोग्राम के तहत यह पहल शुरू की गई है। शहर की 40 शाखाओं में से 11 में यह प्रोग्राम शुरू हो चुका है। इसमें अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज करवाई जा रही हैं।पतियों को समझाया जा रहा है कि वे परिवार और बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय दें। ताकि पति-पत्नी के बीच रोज-रोज की नोक-झोंक रोकी जा सके। प्रोग्राम में शेड्यूल के तहत, दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे के बीच पति-पत्नी को साथ बैठाकर ट्रेनर द्वारा ऑफिस और घर के बीच सामंजस्य बनाए रखने के वीडियो दिखाए जा रहे हैं।बैंक में काम करने वाला पति यदि समय पर घर न आए तो इसके लिए पत्नी को एक कोड दिया जाता है। इसे वह अपने पास रखेगी। इस कोड को वह अपने मोबाइल से स्कैन कर जो भी कमेंट लिखना चाहे वह लिख सकेगी। इसके साथ ही शिकायत भेजते समय पति का नाम और उनका पीएफ नंबर भी लिखना होगा। यह शिकायत बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 00:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */