घर में सो रहा था परिवार, चोरी: मकान के साइड गेट की जाली तोड़ अंदर से खोली कुंडी, सुबह जागे तो पता चला रुपए और जेवर चोरी हो गए - News Summed Up

घर में सो रहा था परिवार, चोरी: मकान के साइड गेट की जाली तोड़ अंदर से खोली कुंडी, सुबह जागे तो पता चला रुपए और जेवर चोरी हो गए


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurDausaSleeping In The House, The Family Did Not Even Realize That The Thieves Entered By Cutting The Gate And Crossed The Cash And Jewellery, When They Woke Up In The Morning, They Came To Know About The Theft. घर में सो रहा था परिवार, चोरी: मकान के साइड गेट की जाली तोड़ अंदर से खोली कुंडी, सुबह जागे तो पता चला रुपए और जेवर चोरी हो गएदौसा 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकडेमो फोटोजिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में दिन ब दिन यह वारदातें बढ़ती जा रही है। इधर आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। बीती रात दौसा शहर के श्याम कॉलोनी में चोरों ने घर में रखी नकदी और जेवर चुरा कर फरार हो गए। इस दौरान परिवार घर में ही था और सभी दूसरे कमरें में सो रहे थे। परिवार के सदस्य सुबह 5 बजे उठे तो पता चला घर में चोरी हो गई है। जानकारी के अनुसार चोरों ने पुरूषोत्तम शर्मा के घर वारदात को अंजाम दिया है। घर में तीन कमरे हैं परिवार के सदस्य एक कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर उनके साइड गेट की जाली तोड़ अंदर से कुंडी खोल दी और इसके बाद घर में घुसे। यहां से 15 हजार की नकदी व चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। वारदात की परिवार के लोगों को भनक भी नहीं लगी, सुबह पांच बजे जगने पर चोरी का पता चला। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौका—मुआयना ​कर सबूत जुटाएं।इधर, सूने मकान से 20 हजार की चोरीइधर, बांदीकुई शहर के बडियाल रोड पर अलियापाड़ा मोहल्ले में एक सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे। पीछे से चोर 20 हजार रुपए के नए नोटों की गड्‌डियां ले गए। मकान मालिक राजेश जांगिड ने बताया कि वे परिवार सहित शादी समारोह में पिनान गए थे। रविवार सुबह उन्हें पड़ोसियों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ होने की सूचना दी। मौके पर आकर देखा तो चोर मकान के अंदर अलमारी का ताला तोड़कर इसमें रखी 10, 20 व 50 रुपए के नए नोटों की गड्‌डी के 20 हजार ले गए।


Source: Dainik Bhaskar July 19, 2021 04:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */