Hindi NewsLocalChandigarhHit And Run By Car Driver With Traffic Policeman In Chandigarhचंडीगढ़ में कार चालक ने किया हिट एंड रन: ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो बढ़ाई रफ्तार, टक्कर लगने से कर्मी बोनट पर गिरा और घसीटकर ले गया 500 मीटर तकचंडीगढ़ 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकब्रेक लगने पर पुलिसकर्मी सड़क पर गिरा और कार चालक मौके से फरार हो गया।चंडीगढ़ में एक कार चालक ने गुरुवार को ऐसा हिट एंड रन किया कि पुलिसवालों और लोगों के होश ही उड़ गए। घटना सेक्टर 46/47/48/49 लाइट पॉइंट की है। एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार चालक को रोकते समय बोनट पर आ गिरा। फिर कार चालक पुलिसकर्मी को घसीटते हुए 500 मीटर की दूरी तक ले गया। जहां ब्रेक लगने पर पुलिसकर्मी सड़क पर गिरा और कार चालक मौके से फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, लाइट प्वाइंट पर ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मी प्रदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया है कि वह रोजाना की तरह ड्यूटी दे रहा था। पंजाब नंबर की एक कार लाइट प्वाइंट पर आकर रुकी। चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। उसने और उसकी बगल वाली सीट पर बैठे शख्स ने सीट बेल्ट भी नहीं लगा रखी थी।यह सब देख वह कार के पास पहुंचा और चालक को गाड़ी साइड में लगाने को कहा, लेकिन कार चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया। जब वह उसे रोकने लगा तो चालक ने उसके ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन अपना बचाव करते हुए वह बोनट पर गिर गया। लेकिन चालक ने कार को रोकने की जहमत नहीं उठाई और दौड़ाता चला गया।करीब 500 मीटर आगे जाकर उसने अचानक ब्रेक लगाया। ब्रेक लगने से वह बोनट से नीचे गिर गया और चालक कार लेकर फरार हो गया। लोगों ने उसे संभाला और पानी पिलाया। इसके बाद मामले की शिकायत सेक्टर 49 थाना पुलिस को दी गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 09:56 UTC