चिड़ावा में बांकिया बालाजी मंदिर में स्थापना दिवस: जागरण एवं हवन का हुआ आयोजन, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु - News Summed Up

चिड़ावा में बांकिया बालाजी मंदिर में स्थापना दिवस: जागरण एवं हवन का हुआ आयोजन, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु


Hindi NewsLocalRajasthanJhunjhunuChirawaJagran And Havan Were Organized, Devotees Danced Fiercely On Hymnsचिड़ावा में बांकिया बालाजी मंदिर में स्थापना दिवस: जागरण एवं हवन का हुआ आयोजन, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालुचिड़ावा एक दिन पहलेकॉपी लिंकचिड़ावा के बांकिया जोहड़ी स्थित बांकिया बालाजी मंदिर में विराजमान श्री राम दरबार एवं जीण माता दरबार का स्थापना दिवस मंगलवार को श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को को रंग-बिरंगी लाइटों व रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया।स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सर्वप्रथम गणपति पूजन, नवग्रह पूजन की रस्म को पंडित महेश शर्मा ने मंत्र उच्चारण से संपन्न करवाया। पूजन में बांकिया बालाजी कमेटी के सदस्यों सहित ग्रामीणों ने भाग लिया।दरबार में ज्योति प्रज्वलित मुख्य यजमान सुभम रूंगटा व उनकी पत्नी एकता रूंगटा ने की। इसके उपरांत पवन सोनी पुत्र सांवरमल सोनी परिवार द्वारा जीण माता का मंगल पाठ किया गया जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। मंगल पाठ के बाद हवन का आयोजन हुआ जिसमे श्रद्धलुओं ने आहुतियां दी। मंदिर पुजारी रामप्रताप शर्मा ने महा आरती की, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।वहीं दूसरी और आस्था का केंद्र होली चौक रामबास स्थित दक्षिणमुखी तप शिरोमणि श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर का स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रांगण में हनुमानजी मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कीर्तन भी हुआ। कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन "छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना" पर श्रद्धालु झूम उठे। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर में विशाल हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात मंदिर पुजारी श्रवण स्वामी द्वारा महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।


Source: Dainik Jagran June 27, 2023 10:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */