जमीन विवाद में किसान की हत्या: खेत में कर रहे थे मेड़बंदी, पड़ोसी परिवार ने धारदार हथियारों के साथ बोल दिया हमला - News Summed Up

जमीन विवाद में किसान की हत्या: खेत में कर रहे थे मेड़बंदी, पड़ोसी परिवार ने धारदार हथियारों के साथ बोल दिया हमला


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurWere Doing Bunding In The Field, Neighboring Family Attacked With Sharp Weaponsजमीन विवाद में किसान की हत्या: खेत में कर रहे थे मेड़बंदी, पड़ोसी परिवार ने धारदार हथियारों के साथ बोल दिया हमलाघंटियाली(जोधपुर) 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतिकात्मक फोटो।जोधपुर जिले के घंटियाली गांव में शनिवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। मेड़बंदी को लेकर पड़ोसी किसानों में हुए इस संघर्ष में एक परिवार ने दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अभी तक किसी ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है।घंटियाली के गाटो की ढाणी में एक किसान परिवार अपने खेत में मेड़बन्दी कर रहा था। मेड़बंदी की जमीन को लेकर उसका पड़ोस के किसान परिवार से विवाद चल रहा था। मेड़बंदी करने के दौरान दूसरा परिवार धारदार हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गया। दोनों परिवार के बीच तकरार ने उग्र रूप धारण कर लिया। इस दौरान वहां पहुंचे परिवार ने मेड़बंदी कर रहे किसान के परिवार पर हमला बोल दिया। सिर में चोट लगने से गोमदराम पुत्र पुरखाराम वहीं पर नीचे गिर पड़ा।अधिक खून बह जाने से उसकी वहीं पर मौत हो गई। उसके छोटे भाई की पत्नी रतु पत्नी अमानाराम घायल हो गई। सूचना मिलने पर चाखू थानाधिकारी जमालखां मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेकर घायल महिला को बाप सीएचसी पहुंचाया। वही मृतक की बॉडी बाप मोर्चरी में रखवाई गई है। अभी तक किसी की तरफ से थाने में कोई मामला दर्ज नही हुआ है।रिपोर्ट पांचाराम डारा


Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 11:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */