Hindi NewsLocalRajasthanJaipurHearing The Noise, The Car Owner Retired Head Constable Came Out And He Was Also Attacked By Miscreants. जयपुर में घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़: शोर सुनकर कार मालिक रिटायर हैड कांस्टेबल निकला बाहर, बदमाशों ने किया हमलाजयपुर 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकएयरपोर्ट थाना सर्किल में नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। आवाज सुनकर जब कार मालिक घर से बाहर निकल तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। कार में तोड़फोड़ कर रहे बदमाशों ने कार मालिक पूरण मल मीणा पर लोहे के पाइप सरिया से हमला किया। मीणा राजस्थान पुलिस में हैंड कांस्टेबल से रिटायर हैं। मीणा चिल्लाने पर आस-पास के लोग आए तो बदमाश भाग निकले।घटना की जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट थाने की पीसीआर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरा खंगालने शुरू कर दिए हैं। विष्णु विहार कॉलोनी जगतपुरा निवासी पूरणमल मीणा ने आपबीती बताते हुए कहा कि 2 नवंबर को रात दस बजे उसने अपनी गाड़ी मकान के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान चार पांच बदमाश आए और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे। तोड़फोड़ कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।आवाज सुनकर जब पूरणमल बाहर निकल कर आए तो नकाबपोश बदमाश उनकी गाड़ी को तोड़ रहे थे। इस पर उन्होंने चिल्लाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह लोग लोहे के पाइप और सरिया लेकर उन्हें को मारने दौड़ पड़े। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए। भीड़ को बढ़ता देख कर बदमाश मौके से भाग छूटे हालांकि कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश चंद सेकेंड में आंखों से ओझल हो गए।कार की नम्बर प्लेट ढकी थी कपड़े सेजिस कार में बदमाश वारदात करने आए थे। उस कार की नंबर प्लेट कपड़े से ढकी हुई थी। मीणा ने शक जताया कि वह कार को क्षतिग्रस्त करने के मकसद से आए थे। वह लोग कौन थे। यह मीणा भी नहीं जानते क्योंकी सभी के चेहरे मास्क से ढके हुए थे। पुलिस ने मीणा की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
Source: Dainik Bhaskar November 06, 2022 11:30 UTC