आज हम जानवरों से इंसानों में फैलने वाली कई तरह की खतरनाक बीमारियों के बारे में जानेंगे, ताकि आप उनसे खुद को सुरक्षित रख सकें और समय रहते इनका इलाज करवा सकें. जानवरों और कीड़ों से इंसानों में होने वाली बीमारी बीते कुछ सालों से बहुत ही तेजी से फैल रही है. बता दें कि जब हमने पशुओं से इंसानों में होने वाली इन खतरनाक बीमारी के बारे में पशु चिकित्सक से बात की तो उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में लोग काफी लापरवाह हो गए हैं, जिसके चलते इस तरह की बीमारी इंसानों में तेजी से फैल रही है. यह बीमारी जानवरों से इंसानों में बहुत ही तेजी से फैलती है. लक्षण: इस बीमारी में व्यक्ति को बुखार आता है, मांसपेशियों में दर्द बना रहता है, सूजन लिंफ नोड्स और सिरदर्द आदि पेरशानियों को शिकार रहते हैं.
Source: Dainik Jagran July 09, 2023 20:25 UTC