टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त, जिम्बाब्वे सुपर-8 में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मुकाबला आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते ग्रुप-बी का यह मैच टॉस के बगैर ही रद्द करना पड़ा। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटे गए। इसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम सुपर-8 में जगह नहीं बना पाई। इस ग्रुप से जिम्बाब्वे और श्रीलंका की टीम अगले राउंड में पहुंच गई है।
Source: Navbharat Times February 18, 2026 04:01 UTC