धुंध के कारण इंद्री रोड से लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक।भास्कर न्यूज | करनालअगले 24 घंटे में मौसम परिवर्तन होगा। तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। अंधड़ के साथ-साथ कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। ज्यादा ठंड पड़ने के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया। किसान अगले दो दिन फसलों में पानी न लगाएं। जरूरी हो तो हल्का पानी लगाएं। इन दिनों जिस तरह का मौसम चल रहा है वह फसलों के लाभकारी है। क्योंकि रात को पड़ने वाली ठंड और दिन में खिलने वाली धूप का असर सीधे फसलों पर जाता है। खासकर गेहूं की फसल को फायदा पहुंच रहा है।तापमानअधिकमन्यूनतम
Source: Dainik Bhaskar February 05, 2019 21:56 UTC