डायल-100 पर कॉल किया तो भड़क गए दारोगा जी: सहरसा में मारपीट की सूचना फोन पर देने वाले को ही धमकाया, बोले- तुमने इस पर फोन क्यों किया? - News Summed Up

डायल-100 पर कॉल किया तो भड़क गए दारोगा जी: सहरसा में मारपीट की सूचना फोन पर देने वाले को ही धमकाया, बोले- तुमने इस पर फोन क्यों किया?


Hindi NewsLocalBiharBhagalpurSaharsaWhy Dial 100; Video Of Saharsa Jamadar Goes Viralडायल-100 पर कॉल किया तो भड़क गए दारोगा जी: सहरसा में मारपीट की सूचना फोन पर देने वाले को ही धमकाया, बोले- तुमने इस पर फोन क्यों किया? बौखलाया दारोगा।सहरसा में गुरुवार को नौहट्टा थानेदार का मोबाइल स्विच ऑफ आने पर लोगों ने 100 नंबर डायल कर दिया। थानेदार को अधिकारियों ने समझाया। फटकार लगने के बाद थाने से बौखलाया दारोगा मौके पर पहुंचा और लोगों पर बिफर गया। 100 नंबर क्यों डायल किया? 100 मीटर की दूरी पर थाना नहीं पहुंच सके, जो 100 नंबर डायल कर दिया। यह कहते हुए दारोगा पूरी तरह से भड़क गया।पीड़ित ने जब कुछ कहने की कोशिश की तो दबंगई पर उतर आया। धक्कामुक्की करने के बाद उसके साथ मारपीट करने लगा। दारोगा की इस बौखलाहट को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है।नवहट्टा थाना क्षेत्र के बाराही गांव ये वीडियो है, जिसमें नवहट्टा थाना के दरोगा उदय नाथ शर्मा, हाटी पंचायत के बाराही में पीड़ित के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह 100 नंबर डायल करने पर थानेदार को क्लास लगी है। किस तरह वह बौखला गया है।वीडियो में वह कहता है कि तुमलोग को डायल- 100 समझ में आता है? क्यों कर दिया नंबर डायल? थाना नहीं देखा हुआ है क्या?


Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 12:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */