आजीविका: शनिवार का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है, संयम बनाए रखें। अनावश्यक वाद-विवाद की स्तिथि उत्पन्न हो सकती है। राजकीय सेवाओं से जुड़े जातकों के दायित्वों में वृद्धि होगी, व्यस्तता अधिक रहेगी। छोटी दूरी की यात्राओं के योग हैं। छात्रों को विदेश संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होंगे।पारिवारिक जीवन: माता-पिता का आशीर्वाद आपको सभी कठिनाइयों से मुक्ति दिलाने वाला होगा। घर-परिवार की सभी समस्याओं का समाधान धैर्य के साथ ढूंढ़ने कामयाब होंगे, जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। किसी विदेश के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार आपको प्रसन्नता देगा। प्रेम संबंधों के सानिध्य से मानसिक शांति प्राप्त होगी।आर्थिक स्थिति: धन के निवेश से बचें। आर्थिक रूप से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी, किसी भी प्रकार का निवेश अथवा संपत्ति की खरीद सही समय के लिए टाल दें। अनावश्यक व्यापारिक खर्चो से बचें, आर्थिक स्थिति असंतुलित हो सकती है।स्वास्थ्य: परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, स्वम के स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।सुझाव: राहु देव के मंत्र ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम: का जप करें।– ज्योतिषशास्त्री शिवेंद्र आर्या
Source: Navbharat Times August 21, 2020 21:45 UTC