Hindi NewsLocalRajasthanUdaipur9 Feet Long Python Created A Stir On Fatehsagar's Sail, Video Went Viral On Social Mediaतेंदुए और भालू के बाद उदयपुर में अजगर का डर: फतेहसागर की पाल पर 9 फीट लंबे अजगर ने मचाया हड़कंप, झरने की दीवार में घुसाफतेह सागर की पाल पर अजगर।लेकसिटी उदयपुर में वन्यजीवों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तेंदुए और भालू के बाद अब उदयपुर में 9 फीट लंबे अजगर ने दस्तक दे दी है। बुधवार को शहर की फतेह सागर पाल किनारे 9 फुट लंबा अजगर लोगों के बीच पहुंच गया। इस दौरान विशालकाय अजगर को सड़क पर देख वहां मौजूद लोग काफी डर गए। जिसके कुछ ही देर बाद अजगर फतेहसागर के झरने की दीवार में घुस गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने विशालकाय अजगर का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।9 फीट लंबा विशालकाय अजगर।पर्यावरण प्रेमी चमन सिंह ने बताया कि उमस और गर्मी से परेशान होकर रॉक पाइथन कई बार अपने घर से बाहर पानी की तलाश में निकलते हैं। इस दौरान यह अजगर कई बार 24 घंटे से भी ज्यादा वक्त पानी में बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में फतेहसागर झील किनारे रॉक पाइथन ठंडक लेने पहुंचा होगा। चमन सिंह ने बताया कि रॉक पाइथन जहरीला नहीं होता है। इसकी औसत उम्र 60 साल होती है।आदमखोर तेंदुए की तस्वीर।बता दें कि पिछले कुछ दिनों से झीलों के शहर आदमखोर तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। इसके बाद उदयपुर के ग्रामीण इलाके में भालू की दस्तक ने लोगों को बेचैन कर दिया है। वहीं अब पर्यटकों के पसंदीदा स्थान फतेहसागर पर विशालकाय अजगर आने से शहरवासियों के मन में खौफ का माहौल है। ऐसे में देखना होगा वन विभाग उदयपुर में वन्यजीवों के बढ़ती आवाजाही पर लगाम लगाने के लिए क्या कदम उठाता है।रामा ग्राम पंचायत में पहुंचे भालू।
Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 04:10 UTC