Hindi NewsLocalBiharTejpratap Yadav In Admitted In Doctor Vimal Clinic In Patna; Lalu Son Tejpratap Health Latest Newsतेज प्रताप की फिर बिगड़ी सेहत, अस्पताल में भर्ती: लालू के बड़े लाल को बार-बार आ रहा बुखार, पेट में दर्द की भी शिकायत, कमजोरी भी ज्यादाअस्पताल में तेज प्रताप।लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सोमवार को फिर से बीमार हो गए हैं। उन्हें पटना के सगुना मोड़ के पास डॉ. विमल के क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उनके पेट में दर्द की शिकायत है। उन्हें बार-बार बुखार भी आ रहा है। लगातार कमजोरी भी रह रही है।नहीं आई है अभी रिपोर्टतेज प्रताप पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इसके बावजूद वे महंगाई के खिलाफ आंदोलन में सड़क पर उतरे थे। सोमवार को अचानक पेट दर्द के बाद चक्कर आने लगा। आनन-फानन में उन्हें सगुना मोड़ के डॉ विमल के निजी क्लीनिक में उन्हें भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका अल्ट्रासाउंड किया गया है। अभी तक रिपोर्ट सामने नहीं आई है।6 जुलाई की रात भी अस्पताल में हुए थे एडमिट6 जुलाई की रात तेज प्रताप यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, उन्हें बुखार आया था। तब तेज प्रताप के सरकारी आवास पर उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव मिलने पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों की टीम को भी बुलाया गया था और एंबुलेंस खड़ी कर दी गई थी। उस समय तेज प्रताप को देखने पहुंचे डॉ. एस के सिन्हा ने कहा था- "उन्हें शरीर में हल्का दर्द हो रहा है और बुखार हो रहा है। सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है।'पटना मेदांता में ली थी स्पुतनिक की पहली डोज30 जून को तेजस्वी और उनके भाई तेज प्रताप ने पटना के मेदांता अस्पताल में स्पूतनिक वैक्सीन की पहली डोज ली थी। वैक्सीन लेने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि कुछ लोग मेरे वैक्सीन न लेने पर सवाल खड़ा कर रहे थे। 'जिनको बोलना है वो तो बोलते रहेंगे। मैंने ये तो नहीं कहा था कि वैक्सीन नहीं लूंगा, मैंने कहा था कि समय आने पर ले लूंगा'।
Source: Dainik Bhaskar July 19, 2021 09:49 UTC