लुधियाना में भीषण अग्निकांड: गत्ता फैक्टरी के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, रिहायशी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा - News Summed Up

लुधियाना में भीषण अग्निकांड: गत्ता फैक्टरी के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, रिहायशी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा


Hindi NewsLocalPunjabLoss Of Millions Due To The Fire In The Warehouse Of The Cardboard Factory In Ludhianaलुधियाना में भीषण अग्निकांड: गत्ता फैक्टरी के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, रिहायशी इमारतों को भी नुकसान पहुंचालुधियाना 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकआग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां।पंजाब के लुधियाना शहर के रिहायशी एरिया में ताजपुर रोड पर रविवार देर रात भीषण अग्निकांड हुआ। आरएस इंडस्ट्रीज नामक गत्ते की फैक्टरी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग देर रात लगी थी, लेकिन उस पर सुबह कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।जानकारी देते हुए फायर अफसर रजिंदर सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण पता नहीं चल पाए हैं, लेकिन आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगते ही पहले गोदाम में काम करने वालों ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल था। इस बीच दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई थी। उसके बाद दमकल विभाग के 100 फायर टेंडर की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आगजनी से रिहायशी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।


Source: Dainik Bhaskar July 19, 2021 09:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */