WB Madhyamik Result 2021: पश्चिम बंगाल 10वीं के नतीजों के लिए लिंक एक्टिव, मार्कशीट स्कूल से मिलेगीWB Madhyamik Result 2021 वेस्ट बंगाल माध्यमिक रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी है। इसके बाद रिजल्ट लिंक को बोर्ड की वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर एक्टिव किया गया। इसके साथ ही स्टूडेंट्स अपना जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर सकते हैं।नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। WB Madhyamik Result 2021: वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) द्वारा पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी गयी है। पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 को बोर्ड के चेयरमैन कल्यान्मॉय गांगुली कोलकाता स्थित देरोजिओ भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया। इसके बाद रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर सुबह 10 बजे से एक्टिव किया गया। इसके साथ ही, स्टूडेंट्स अपना जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी चेक कर सकते हैं।पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2021 – जागरणजोश लिंकपश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2021 – ऑफिशियल वेबसाइट लिंक – 1पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2021 – ऑफिशियल वेबसाइट लिंक – 210 लाख स्टूडेंट्स ने किया था रजिस्ट्रेशनचेयरमैन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष की परीक्षा के लिए 10,79,749 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था और इस बार सभी स्टूडेंट्स को पास किया गया है। घोषणा के दौरान चेयरमैन ने कहा, "यह वर्ष असाधारण था। डॉक्टरों, सरकार से परामर्श करके और छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए, WBBSE को परीक्षा रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा। छात्रों के पिछले प्रदर्शन के आधार पर इस वर्ष के परिणाम घोषित करने का प्रयास किया गया है। जिन छात्रों को परीक्षा परिणाम स्वीकार्य नहीं लगता है, उनके पास कोविड की स्थिति समाप्त होने के बाद शारीरिक रूप से लिखने और परीक्षा का विकल्प होगा।"LIVE WB10th Result 2021 Updates @ 9.30 AM: 10 लाख छात्रों ने किया था रजिस्ट्रेशनपश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2021 की घोषणा करने के दौरान चेयरमैन ने जानकारी दी कि इस वर्ष की परीक्षा के लिए 10,79,749 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था। चेयरमैन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार सभी स्टूडेंट्स को पास किया गया है, जबकि पिछले वर्ष 86.34 फीसदी रिजल्ट था। रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक 10 बजे से एक्टिव किया जाएगा और मार्कशीट 10 बजे से ही जारी कर दी जाएगी।LIVE WBBSE 10th Result 2021 Updates @ 9.12 AM: WBBSE चेयरमैन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणावेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) द्वारा पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2021 की घोषणा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 को बोर्ड के चेयरमैन कल्यान्मॉय गांगुली कोलकाता स्थित देरोजिओ भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर रहे हैं।LIVE WBBSE Madhyamik Result 2021 Updates @ 8.50 AM: इन वेबसाइट्स को करें बुकमार्कपश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक रिजल्ट 2021 की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट, wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर की जाएगी। साथ ही, पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2021 जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी उपलब्ध होगा। ऐसे में स्टूडेंट्स को इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट पेज को बुकमार्क कर लेना चाहिए। रिजल्ट पेज के डायरेक्ट लिंक उपर दिये गये हैं।LIVE West Bengal Madhyamik Result 2021 Updates @ 8.35 AM: रिजल्ट देखने के लिए बेस्ट ऑप्शनपश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा डब्ल्यूबी माध्यमिक रिजल्ट 2021 की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट, wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर की जाएगी। इसके अतिरिक्त पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2021 जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी उपलब्ध होगा और मोबाइल ऐप्प पर भी जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्र इन विकल्पों पर तुरंत और एक ही प्रयास में रिजल्ट देख पाएंगे।LIVE WB Madhyamik Result 2021 Updates @ 8.25 AM: मार्कशीट आज से होगी जारीछात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि 9 बजे रिजल्ट की घोषणा के बाद वे अपना स्कोर कार्ड सुबह 10 बजे से देख पाएंगे। साथ, विभिन्न स्कूलों के हेड अपने एरिया के कैंप ऑफिस से मार्कशीट आज से ही ले पाएंगे। स्कूलों द्वारा मार्कशीट पैरेंट्स को जारी की जाएगी।पंजीकरण संख्या एवं जन्म-तिथि से कर पाएंगे चेकपश्चिम बंगाल बोर्ड ने माध्यमिक परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं के पंजीकरण संख्या और जन्म-तिथि के विवरणों से देखने की व्यवस्था की है। स्टूडेंट्स अपना डब्ल्यूबी 10वीं रिजल्ट 2021 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट या जागरणजोश डॉट कॉम पर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म-तिथि के विवरण दर्ज करके चेक कर पाएंगे और अपना स्कोर कार्ड प्रिंट कर पाएंगे। बता दें कि आमतौर पर बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए बोर्ड द्वारा प्रवेश पत्र जारी किये जाते हैं, जिस पर अन्य विवरणों के साथ स्टूडेंट्स का रोल नंबर दिया होता है। हालांकि, इस वर्ष महामारी के चलते रद्द की गयी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी न होने से स्टूडेंट्स के पास रोल नंबर उपलब्ध नहीं हैं।यह भी पढ़ें - West Bengal 12th Result 2021: पश्चिम बंगाल हायर सेकेंड्री के नतीजे 22 जुलाई को, मार्क-शीट 23 जुलाई सेइन स्टेप में करें डब्ल्यूबी 10वीं रिजल्ट 2021 चेकस्टूडेंट्स को अपना डब्ल्यूबी 10वीं रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट्स पर विजिट करने के बाद रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।
Source: Dainik Jagran July 19, 2021 09:22 UTC