तड़पती रही गर्भवती महिला, दो घंटे नहीं खुला रेलवे फाटक: परिजनों के गुहार लगाने पर भी नहीं खोला तो गेटमैन को जमकर पीटा, नशे में बेवजह फाटक बंद रखने का लगाया आरोप, VIDEO - News Summed Up

तड़पती रही गर्भवती महिला, दो घंटे नहीं खुला रेलवे फाटक: परिजनों के गुहार लगाने पर भी नहीं खोला तो गेटमैन को जमकर पीटा, नशे में बेवजह फाटक बंद रखने का लगाया आरोप, VIDEO


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurDausaThe Relatives Of The Pregnant Woman Beat Her Fiercely, There Is An Allegation Of Keeping The Gate Closed Unnecessarily For Two Hours While Intoxicatedतड़पती रही गर्भवती महिला, दो घंटे नहीं खुला रेलवे फाटक: परिजनों के गुहार लगाने पर भी नहीं खोला तो गेटमैन को जमकर पीटा, नशे में बेवजह फाटक बंद रखने का लगाया आरोप, VIDEOदौसा में कोलवा फाटक पर गेटमैन की पिटाई करती महिलाजिले से गुजर रहे जयपुर-दिल्ली रेल मार्ग स्थित कोलवा गांव के रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन को फाटक नहीं खोलना उस वक्त भारी पड़ गया, जब एक प्रसूता के परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान फाटक पर बड़ी तादाद में तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।दरअसल हुआ यूं कि सोमवार शाम को कुछ लोग एंबुलेंस से एक प्रसूता को कोलवा अस्पताल लेकर जा रहे थे। इस दौरान फाटक बंद मिला। काफी देर इंतजार करने के बाद भी फाटक नहीं खुलने पर एंबुलेंस में मौजूद लोगों ने गेटमैन को अपनी परेशानी बताते हुए फाटक खोलने की गुहार लगाई। करीब 2 घंटे तक प्रसूता की एंबुलेंस के लिए रेलवे फाटक नहीं खुलने से गर्भवती के साथ आए परिजन आक्रोशित हो गए।जमकर चलाए लात-घूंसेइस दौरान सबसे पहले एक महिला ने गेटमैन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। जहां दोनों में आपस में हुई कहासुनी देखते ही देखते लात-घूंसों में बदल गई। महिला ने गेटमैन की धुनाई शुरू कर दी। वहीं महिला के साथ आए दो युवकों ने भी गेटमैन को जमकर पीटा। इस दौरान गेटमैन के सैकड़ों की संख्या में थप्पड़ और घूंसे व जमकर ठोकर मारी गई। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी गेटमैन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलगेटमैन के साथ मारपीट की सूचना पर कोलवा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी बांदीकुई आरपीएफ को दी। बाद में बांदीकुई आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गेटमैन का मेडिकल कराया। गेटमैन के साथ मारपीट का यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।(रिपोर्ट: राजेश शर्मा, धनावड़)


Source: Dainik Bhaskar July 06, 2021 01:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */