दिल्ली और महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर 3 ट्रेनें आज भोपाल, जबलपुर और छतरपुर के लिए रवाना होंगी - Dainik Bhaskar - News Summed Up

दिल्ली और महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर 3 ट्रेनें आज भोपाल, जबलपुर और छतरपुर के लिए रवाना होंगी - Dainik Bhaskar


करीब साढ़े तीन हजार से अधिक श्रमिकों को लेकर ट्रेनें नई दिल्ली, अकोला, अहमदनगर से मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगीदैनिक भास्कर May 07, 2020, 12:32 PM ISTभोपाल. अन्य प्रदेशों में फंसे प्रदेश के मजदूरों को विभिन्न साधनों से लाने का कार्य जारी है। अब तक करीब 70 हजार से अधिक मजदूर प्रदेश में लाए गए हैं। बुधवार रात को भी हैदराबाद से हबीबगंज 1030 मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लाए गए। इन्हें जांच के बाद गृह जिलों के लिए रवाना कर दिया गया है। करीब साढ़े तीन हजार से अधिक श्रमिकों को लेकर ट्रेनें नई दिल्ली, अकोला, अहमदनगर से मध्य प्रदेश के लिए आज रवाना होंगी। इन तीनों ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर आज देर रात या शुक्रवार सुबह पहुंचने की संभावना है।जानकारी के अनुसार एक ट्रेन अहमदनगर से भोपाल दूसरी ट्रेन अकोला से जबलपुर और तीसरी ट्रेन नई दिल्ली से छतरपुर के लिए आज रवाना होगी। महाराष्ट औक दिल्ली सरकार द्वारा मजदूरों की स्क्रीनिंग के बाद सफर की इजाजत दी जाएगी। मजदूरों के भोजन की व्यवस्था राज्य सरकारों द्वारा की जा रही है।हैदराबाद से हबीबगंज स्टेशन पहुंचे 1030 मजदूरबुधवार देर रात भोपाल, बालाघाट, विदिशा, होशंगाबाद सहित विभिन्न जिलों के 1030 मजदूर अपने परिवारों के साथ हैदराबाद से भोपाल पहुंचे। हबीबगंज स्टेशन पर उनकी स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सभी को भोजन कराकर उनके गृह जिलों के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सुबह चाय-बिस्किट और दोपहर में बिरयानी, दाल-चावल का पैकेट दिया गया। हमें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। हम लोग हैदराबाद से यहां आए हैं। खुशी है कि हम अब अपने घर पहुंच गए हैं। वापस जाएंगे या नहीं यह बाद में तय करेंगे। हमसे टिकट का कोई पैसा नहीं लिया गया।


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2020 06:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */