मौसम विभाग की अपडेट के मुताबिक, दिल्ली और इसके आस-पास के सटे इलाकों में अभी कुछ दिनों तक और भारी बारिश होने की संभावना है. देखा जाए तो देशभर के विभिन्न इलाकों में हल्की से भारी बारिश का सिलसिला जारी है. दिल्ली छाए रहेंगे बादलदिल्ली के कुछ इलाकों में अभी यमुना का पानी सुखा भी नहीं है और वहीं दिल्ली में हो रही भारी बारिश से फिर से दिल्लीवासियों को जलभराव की स्थिति का डर लग रहा है. बता दें कि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में कल रात भी हुई भारी बारिश ने आम जनता की परेशानियों को बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज फिर से हल्की से भारी बारिश होने के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.
Source: Dainik Jagran July 20, 2023 01:21 UTC