दिल्ली में ट्रेनों का देरी से आना-जाना जारी, वंदे भारत सहित कई विशेष और लोकल ट्रेनें घंटों लेट चल रहीं - News Summed Up

दिल्ली में ट्रेनों का देरी से आना-जाना जारी, वंदे भारत सहित कई विशेष और लोकल ट्रेनें घंटों लेट चल रहीं


राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल विशेष लगभग सवा सात घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली विशेष छह घंटे, बरौनी-नई दिल्ली विशेष साढ़े छह घंटे, श्री माता वैष्णो देवी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे के विलंब से दिल्ली पहुंचेगी।देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर होली विशेष पांच घंटे, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर विशेष पांच घंटे और नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट विशेष दो घंटे के विलंब से रवाना होगी। कई लोकल ट्रेनों के देरी से चलने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


Source: Dainik Jagran March 30, 2026 12:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */