परिवार को 600 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस मिला है, और अब वाड्रा के खिलाफ जांच हो रही है, लगातार दूसरे दिन पूछताछ की जा रही है." केंद्रीय मंत्री ने कहा, "दूसरों से सवाल पूछने के बजाय राहुल को जवाब देने चाहिए. दो घंटे की पूछताछ के बाद वह दोपहर के भोजन के लिए निकले और करीब एक घंटे बाद पूछताछ के लिए फिर पहुंचे. वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी बुधवार को जामनगर हाउस स्थित एजेंसी के दफ्तर के बाहर तक उनके साथ गयीं थी. यह पहली बार है कि वाड्रा कथित संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के संबंध में किसी भी जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं.
Source: NDTV February 07, 2019 15:47 UTC