Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadJewelers Company Cheated Sales Officer 23 Lakhs On The Pretext Of Lucrative Scheme, Filed A Caseधोखाधड़ी: ज्वेलर्स कंपनी ने लुभावनी स्कीम का झांसा देकर सेल्स ऑफिसर से ठगे 23 लाख, दर्ज कराया केसफरीदाबाद 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकसेल्स ऑफिसर की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।एक निजी कंपनी में कार्यरत सेल्स ऑफिसर से ज्वेलर्स कंपनी द्वारा पैसे इनवेस्ट करने के नाम पर लुभावनी स्कीम का झांसा देकर 23 लाख रुपए से अधिक की राशि ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ज्वेलर्स कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता का ये भी आरोप है कि उक्त कंपनी ने फरीदाबाद के करीब 400 से अधिक लोगों को शिकार बना चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जिला सोनीपत के गांव जाखौली निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह एक कंपनी में सेल्स ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र पाल चौहान ने अप्रैल 2019 में एजीजी ज्वेलर्स के सीएमडी अमन गोयल, आकाश गोयल, और रेनूबाला से सेक्टर 19 स्थित वर्धमान माल के चौथी मंजिल पर मिलवाया था। आरोपियों ने अपनी कम्पनी की लोक लुभावनी स्कीम के बारे मे मुझे बताकर कम्पनी में 1998000 रुपए देने को कहा। इसके बदले मुझे कम्पनी से 10 फीसदी बोनस हर महीने 20 महीने तक वापस करने का वादा किया। आरोपियों ने अपनी कंपनी के विज्ञापन में भी छपवा रखा था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ज्वेलर्स कंपनी के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलने के बाद कंपनी ने अपना ऑफिस बंद कर सेक्टर दो बल्लभगढ़ से अपना काम करने लगे। पीड़ित का कहना है कि उक्त कंपनी ने कई बार चक्कर लगाने के बाद 13 चेक दिए। जिनमें से केवल एक चेक डेढ़ लाख रुपए वाला ही क्लीयर हो पाया। बाकी सब बाउंस करा दिया। आज तक वह कंपनी के चक्कर लगा रहे हैं। आरोपी न तो मूल धन दे रहा है और न ही बोनस। सेक्टर 19 पुलिस चौकी ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 13:07 UTC