हिमाचल में लैंडस्लाइड: हादसे में जयपुर की युवती और सीकर के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, मुंबई में कंपनी सेक्रेटरी था सीकर का अनुराग - News Summed Up

हिमाचल में लैंडस्लाइड: हादसे में जयपुर की युवती और सीकर के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, मुंबई में कंपनी सेक्रेटरी था सीकर का अनुराग


Hindi NewsLocalRajasthanRajasthan Tourist Died In Land Slide In Kinnaur Of Himachal Pradesh, Latest News Updateहिमाचल में लैंडस्लाइड: हादसे में जयपुर की युवती और सीकर के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, मुंबई में कंपनी सेक्रेटरी था सीकर का अनुरागहिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुई लैंडस्लाइड में राजस्थान के 4 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सीकर के एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। वहीं एक युवती मालवीय नगर, जयपुर की थी। चारों एक ट्रैवलर बस में सवार थे।जयपुर के मालवीय नगर की रहने वाली डॉ दीपा शर्मा की मौत से कुछ घंटे की यह तस्वीर है।जानकारी के मुताबिक सीकर के बजाज रोड (माहेश्वरी धर्मशाला के नजदीक) की रहने वाली माया देवी बियानी, उनके बेटे अनुराग बियानी और बेटी ऋचा बियानी की भी हादसे में मौत हुई है। 31 वर्षीय अनुराग मुंबई में सीएस थे। पूरा परिवार मुंबई ही रहता है। यहां मकान है। इसमें चाचा रहते हैं। करीब एक महीने पहले अनुराग अपनी छोटी बहन ऋचा, मां माया देवी, पिता नंदकिशोर और बड़ी बहन के साथ राजस्थान घूमने आया था। दो दिन पहले अनुराग, ऋचा और माया देवी ग्रुप टूर पर हिमाचल गए थे। पिता सीकर में ही हैं। बड़ी बहन मुंबई लौट गई है। उधर, मालवीय नगर, जयपुर की डॉ दीपा शर्मा की भी इस हादसे में जान चली गई है। डॉक्टर दीपा शर्मा आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। वह पिछले 10 साल से इस प्रोफेशन में हैं। ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीब साढ़े पंद्रह हजार फॉलोअर्स हैं। समसामयिक मुद्दों पर वह अपने विचार रखती रहती थीं। उनकी मौत की सूचना के बाद ट्विटर पर कई लोगों ने शोक जताया है। जनता से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहती थीं। डॉ दीपा ने हादसे से कुछ घण्टे पहले ट्वीट कर लिखा था- प्रकृति मां के बिना जीवन कुछ भी नहीं है।लैंडस्लाइड के दौरान पुल पर गिरा पत्थर।ऐसे हुआ हादसाघटना हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले बटसेरी के गुंसा के पास पुल की है। यहां लैंडस्लाइड होने से चट्‌टानें गिर गईं। भूस्खलन के बाद पहाड़ी से चट्‌टानें इतनी तेजी से नीचे गिरीं कि बस्पा नदी का पुल टूट गया। उनकी ट्रैवलर गाड़ी बस्पा नदी में जा गिरा। हादसे के बाद बटसेरी गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने ही हादसे की खबर पुलिस और प्रशासन को दी थी।सीएम गहलोत ने किया ट्वीटसीएम गहलोत ने लिखा कि हिमाचल प्रदेश में किन्नौर की संगल घाटी में एक पुल गिरने से कई लोगों की जान चली गई, यह जानकर दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। इस कठिन समय में वे मजबूत बने रहें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।चट्टानें गिरने से पुल टूटकर नदी में गिर गया।लैंड स्लाइड सीकर के परिवार को दे गया गम:हिमाचल में घूमने गए लोगों की गाड़ी पर गिरी बड़ी चट्टान, सीकर के मां,बेटा और बेटी की मौत, एक महीने पहले मुंबई से आए थे सीकर, फिर घूमने का प्लान बना तो चले गए थे हिमाचल


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 12:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */