बीकानेर में मौसम: बीकानेर में रविवार को फिर गर्मी ने दिखाया तेवर, अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के पार - News Summed Up

बीकानेर में मौसम: बीकानेर में रविवार को फिर गर्मी ने दिखाया तेवर, अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के पार


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerHeat Showed Again In Bikaner On Sunday, Maximum Temperature Crossed Forty Degree Celsiusबीकानेर में मौसम: बीकानेर में रविवार को फिर गर्मी ने दिखाया तेवर, अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के पारबीकानेर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंककई दिनों से बादल आ रहे हैं लेकिन बरस नहीं रहे।एक तरफ मौसम विभाग बीकानेर में सामान्य बारिश की चेतावनी दे रहा है और दूसरी तरफ जिले में अधिकतम पारा फिर चालीस डिग्री सेल्सियस की सीमा पार करके 41.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इतना ही नहीं रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है, जहां अब 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। रविवार दोपहर हवा तेज रही लेकिन सूर्य की तपन इतनी ज्यादा थी कि कमरों के दरवाजे बंद रखने पड़े।दरअसल, उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र भी वायुमंडल के निचले स्तरों में बना हुआ है। इसी आधार पर मौसम विभाग ने कहा था कि बीकानेर में बारिश हो सकती है। इस तंत्र का ज्यादा प्रभाव नहीं हुआ, ऐसे में बारिश नहीं हो सकी। शहरी क्षेत्र में शाम के वक्त बादलों की आवाजाही तो नजर आई लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं बनी। अब सावन के पहले सोमवार यानी कल बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। बीकानेर में वैसे भी सावन के सोमवार को बारिश होने की उम्मीद रहती है। मौसम विभाग ने तो सोमवार व मंगलवार दोनों दिन बारिश की उम्मीद की है।पिछले कई दिनों से बीकानेर में तापमान चालीस डिग्री से नीचे ही रह रहा था लेकिन अचानक इसमें हुई बढ़ोतरी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। सोमवार को तापमान में कुछ कमी आने का संकेत मिल रहा है। जिले में कुछ हिस्से बारिश से पूरी तरह वंचित रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */