नवजात को मरने को कांटों में फेंका: रोने की आवाज सुनकर लोगों ने बच्ची को बचाकर गले लगाया, अस्पताल में कराया भर्ती - News Summed Up

नवजात को मरने को कांटों में फेंका: रोने की आवाज सुनकर लोगों ने बच्ची को बचाकर गले लगाया, अस्पताल में कराया भर्ती


Hindi NewsLocalRajasthanBanswaraDungarpurHearing The Cry, People Rescued The Girl And Hugged Her, The Girl Was Admitted To The Hospitalनवजात को मरने को कांटों में फेंका: रोने की आवाज सुनकर लोगों ने बच्ची को बचाकर गले लगाया, अस्पताल में कराया भर्तीडूंगरपुर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकनवजात बच्ची को लिए एक महिला।कहते है बच्चे भगवान का रूप हैं और बेटी साक्षात लक्ष्मी का अवतार, लेकिन जिले में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद उसकी मां उसे मरने के लिए कंटीली झाड़ियों में फेंक गई, लेकिन कहते हैं मारने वाले से बचाने वाला बड़ा है तो हुआ भी यही। झाड़ियों में पड़ी नवजात को लोगों ने देखा और उसे गले लगाकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।कुआ थाना क्षेत्र के शिशोट गांव के पास शुक्रवार को एक कलयुगी मां झाड़ियों में नवजात बच्ची को मरने के लिए छोड़ गई। शिशोट गांव के पास अम्बापुरा तालाब की तरफ जा रहे ग्रामीणों को कंटीली झाडियों में से एक बच्चे के रोने के आवाज सुनाई देने लगी, जिस पर लोगों ने देखा तो झाड़ियों के बीच कांटों में एक नवजात कपड़ों में लिपटी हुई पड़ी है और कांटे चुभने के कारण रो रही है।लोगों ने उसे कांटों के बीच से निकाला और फिर उसे साफ किया। नवजात मिलने की खबर के बाद लोग एकत्रित हो गए। वहीं मासूम नवजात को देखकर हर किसी ने उस मां को कोसा जो उसे मरने के लोई झाड़ियों में फेंककर चली गई। इसके बाद ग्रामीण ही नवजात बच्ची को लेकर चिखली अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसकी प्राथमिक जांच की।घटना की सूचना कुआ थाना पुलिस को दी गई। इलाज के बाद चिखली से नवजात को डूंगरपुर महिला एवं शिशु अस्पताल के लिए रैफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी जांच कर नवजात को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया है और उसका इलाज किया जा रहा है।नवजात स्वस्थ बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। वहीं शिशु गृह से महिला केयर टेकर उसकी देखभाल कर रही है। कुआ थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।अनचाही बेटी की संभावनानवजात बच्ची को कांटों के बीच मरने के लिए छोड़ने के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं, लेकिन अनचाही बेटी होने को भी सबसे बड़ा कारण बता रहे हैं। बेटे की चाह में बेटी पैदा होने पर उसे मरने के लिए छोड़ दिया गया। इसके अलावा अवैध संबंधों के कारण नाजायज संतान पैदा होने से उसे छिपाने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा, लेकिन नवजात बच्ची जिसने अभी दुनिया भी नहीं देखी उसके सिर से माता पिता का साया नहीं रहा।रिपोर्ट: चिंतन जोशी


Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 10:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */