Hindi NewsLocalRajasthanAlwarOh Papa Come Down, The Younger Brother Is Crying, After This The Young Man Came Downनशे में टॉवर पर चढ़ा, तीन घंटे बाद उतरा: परिवार में हुआ था झगड़ा, बेटी ने माइक से दी आवाज- पापा नीचे आओ...छोटा भाई रो रहा है, तब जाकर उतराअलवर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोटावर से नीचे उतरता युवक।परिवार में चल रहे झगड़े से परेशान शिब्बो नाम का एक युवक गुरुवार को टॉवर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन ने युवक को समझाइश दी, लेकिन करीब तीन घंटे तक वह टॉवर पर ही रहा। इसके बाद उसकी 5 साल की बेटी ने माइक से अपने पिता को आवाज लगाई तब जाकर वह नीचे उतरा। सूचना मिलने पर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।दरअसल, शिब्बो के परिवार में लंबे समय पारिवारिक झगड़े चल रहे थे। इससे परेशान होकर वह सेड़ के मढ़ के पास स्थित टॉवर पर चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी अपने 5 साल की बेटी अदिति और 2 साल के बेटे नैतिक को लेकर वहां पहुंची। परिवार पास के ही शीतला माता मंदिर में बैठ रोने लगा। इस पर 5 साल की बेटी ने मंदिर में लगे माइक से पिता को आवाज देनी शुरू की। बेटी ने रोते-रोते आवाज लगाई 'पाता तुम नीचे आ जाओ...छोटा भाई भी रो रहा है।' मासूम की आवाज सुन तीन घंटे बाद पिता नीचे उतरा।तीन घंटे तक मशक्कतपुलिस व प्रशासन के आने के बाद करीब 3 घंटे की मशक्कत कर युवक को नीचे उतारा गया। उसे नीचे उतारने के लिए गांव के लोगों ने मोबाइल पर कई बार बात भी की। पुलिस उसे बार-बार कहती रही कि कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी नीचे आ जाइए। इस दौरान एसडीएम लाखन सिंह, डीएसपी राजेश शर्मा, तहसीलदार गिरधर मीणा, थानाधिकारी सज्जन कुमार सहित काफी लोग मौजूद थे।टावर से नीचे आने के बाद अस्पताल भेजायुवक के टावर से नीचे आने के बाद उसे खेड़ली के रैफरल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सामान्य जांच की। ग्लूकोज व जरूरी दवाएं भी दी गई। जब वह पूरी तरह ठीक हो गया तो उसके बच्चे व परिवार के लोग मिले। सभी ने उसे समझाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आमतौर पर शिब्बो मददगार युवक है। लोग उसे इमरजेंसी में मददगार के तौर पर जानते हैं। एक बार उसके मोहल्ले में गैस सिलेंडर में आग लग गई थी। तब उसने जान पर खेलकर आग बुझाई थी।
Source: Dainik Bhaskar July 01, 2021 04:22 UTC