पांच लाख रंगदारी के लिए हुई थी पारा शिक्षक की हत्या - News Summed Up

पांच लाख रंगदारी के लिए हुई थी पारा शिक्षक की हत्या


जागरण संवाददाता सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के भलमंडा गांव में 15 अप्रैल की रात मेजागरण संवाददाता, सिमडेगा : जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के भलमंडा गांव में 15 अप्रैल की रात में पारा शिक्षक सह संवेदक जेवियर लकड़ा की हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। इस हत्याकांड में शामिल आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामग्री बरामद किए गए हैं। एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अपराधियों ने 15 अप्रैल की रात में पारा शिक्षक जेवियर लकड़ा को जबरन घर से निकालने के बाद आंगन में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घर के आंगन में अपराधियों ने पहले शिक्षक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी,जब जेवियर ने रंगदारी की रकम देने से मना किया तो अपराधियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसका विरोध करने पर दो अपराधियों ने जेवियर की पीठ में सटाकर गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। एसपी ने बताया कि अपराधियों ने शातिराना अंदाज में कांड को अंजाम दिया था। हालांकि भागने के क्रम में एक अपराधी के दायें पैर का चप्पल वहीं छूट गया, जो कांड के पर्दाफाश में मजबूत सबूत साबित हुआ। फिर पुलिस ने मोबाइल काल डाटा की मदद से एक-एक कर आठों अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों में पारा शिक्षक के गांव भलमंडा का हेमंत कुजूर भी शामिल है। अन्य अपराधियों में कुणाल कुजूर उर्फ कुन्नू व सुधीर कुजूर डाड़पानी तलसेरा, रोहित किस्पोटा सागबहार सागजोरी तालसेरा, सभी ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले से संबंधित हैं। वहीं दिलवर प्रधान उर्फ पांडेय,बेदोपानी ठेठईटांगर,रूपेश प्रधान बेसराजरा कोलेबिरा, दुबराज लकड़ा अवरांबहार गंझूटोली,ठेठईटांगर एवं संदीप केरकेट्टा दुरीलारी कोलेबिरा निवासी हैं। एसपी ने कहा कि अपराधी कुणाल कुजूर पूर्व में लूट के मामले में जेल भी जा चुका है। एसपी ने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक पतरस बरवा के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने कांड के पर्दाफाश व अनुसंधान में सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए सभी को पुरस्कृत किया जाएगा। एसपी ने कहा कि अभी कांड का अनुसंधान जारी है किसी और की भी संलिप्तता पायी जाती है तो पुलिस उसके विरुद्ध कार्रवाई करेगी। अपराधियों से मिले सामग्रीदेसी कट्टा व पिस्तौल : 4कारतूस : 9 चक्रमोटरसाइकिल : 3पिट्टू बैग : 2मास्क : 8एटीएम कार्ड : 4आधार कार्ड :1कार्ड रीडर :11शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran April 20, 2021 15:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */