IPL 2021: मुंबई की प्‍लेइंग-11 में नए खिलाड़ी की एंट्री, ईशांत शर्मा को नहीं मिली जगह - News Summed Up

IPL 2021: मुंबई की प्‍लेइंग-11 में नए खिलाड़ी की एंट्री, ईशांत शर्मा को नहीं मिली जगह


IPL 2021: मुंबई की प्‍लेइंग-11 में नए खिलाड़ी की एंट्री, ईशांत शर्मा को नहीं मिली जगहRizwan Noor Khanइंडियन प्रीमियर लीग के 13वें मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हो रहा है। इस मैच में नंबर एक पर पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस जी-जान लगाने वाले हैं। तो दिल्‍ली कैपिटल्‍स मुंबई को टैली में पीछे धकेलने के लिए जीत हासिल करने उतरे हैं। आईपीएल में अबतक दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में दिल्‍ली पर मुंबई भारी रही है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने स्पिन गेंदबाज को प्‍लेइंग इलेवेन में जगह‍ दी है।टैली में आगे निकलने की होड़ में DC और MIआईपीएल के 14वें संस्‍करण का 13वें मैच में जबरदस्‍त भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। इस मैच को जीतने के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी प्‍लेइंग 11 में दिग्‍गजों को शामिल करने वाले हैं। दोनों टीमें अब तक 3-3 मुकाबले खेलकर बराबर 4-4 अंकों के साथ टैली में मजबूत पकड़ बनाए हैं।मुंबई इंडियंस ने बदली प्‍लेइंग इलेवेनमुंबई इंडियंस ने प्‍लेइंग इलेवेन में एक बदलाव किया है। टीम में स्पिन गेंदबाज जयंत यादव को शामिल किया गया है। एडम मिलने को आराम दिया गया है। वहीं, दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने ईशांत शर्मा को प्‍लेइंग 11 में जगह नहीं दी है। ईशांत एड़ी की चोट से रिकवर हुए हैं।टूर्नामेंट में दिल्‍ली पर भारी रही है मुंबईआईपीएल के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि मुंबई टीम दिल्‍ली टीम पर हावी रही है। दोनों टीम अब तक कुल 28 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से मुंबई ने 16 मैच जीते हैं तो दिल्‍ली को 12 मुकाबलों में जीत हाथ लगी है। दिल्‍ली इस मैच में मुंबई को हराकर अपनी जीत का आंकड़ा जरूर बेहतर करना चाहेगी।मुंबई की प्‍लेइंग 11-मुंबई की टीम शामिल प्‍लेयर्स- क्विंटन डिकॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, जयंत यादव, राहुल चहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्‍ट।दिल्‍ली की प्‍लेइंग 11-दिल्‍ली की टीम में शामिल प्लेयर्स-पृथ्‍वी शॉ, शिखर धवन, स्‍टीव स्मिथ, रिषभ पंत, मार्कस स्‍टॉयनिस, शेमरान हेटमेयर, ललित यादव, आर अश्‍विन, कगीसो रबाडा, अमित मिश्रा और आवेश खान।


Source: Dainik Jagran April 20, 2021 13:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */