पाकिस्तान में कैसे बनते हैं IAS-IPS जैसे ऑफिसर? जानें पड़ोसी देश की सबसे बड़ी परीक्षा का नाम और सिलेक्शन प्रोसेस - News Summed Up

पाकिस्तान में कैसे बनते हैं IAS-IPS जैसे ऑफिसर? जानें पड़ोसी देश की सबसे बड़ी परीक्षा का नाम और सिलेक्शन प्रोसेस


डिजिटल डेस्क। भारत में IAS-IPS बनने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करनी होती है। वैसे ही पाकिस्तान में IAS-IPS के समकक्ष अधिकारी बनने के लिए भी एक परीक्षा पास करनी पड़ती है। जानिए वह कौन सा एग्जाम है।भारत के IAS-IPS के समकक्ष पद पाकिस्तान में PAS अधिकारी को भारत के IAS का समकक्ष माना जाता है। इसी तरह PSP अधिकारी IPS के बराबर है। इन पदों पर पाकिस्तान की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक को पास करना होता है। सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (CSS) परीक्षा पाकिस्तान में उम्मीदवार फेडरल पब्लिक सर्विस कमीशन (FPSC) द्वारा आयोजित सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (CSS) कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन पास करके पाकिस्तान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (PAS) और पुलिस सर्विस ऑफ पाकिस्तान (PSP) जैसे एलीट ग्रुप्स में अधिकारी बनते हैं। FPSC हर साल CSS परीक्षा आयोजित करता है। इसमें सफल उम्मीदवारों को 12 ऑक्यूपेशनल ग्रुप्स में से PAS, PSP, फॉरेन सर्विस आदि में अलॉटमेंट मिलता है।PAS और PSP की जिम्मेदारियां विकिपीडिया के मुताबिक PAS अधिकारी जिला प्रशासन, नीति कार्यान्वयन और विकास कार्य संभालते हैं, जबकि PSP अधिकारी पुलिस विभाग में ASP से शुरू होकर IG तक पहुंचते हैं। लगभग 97% उम्मीदवार PAS या PSP को पहली प्राथमिकता देते हैं। PAS अधिकारी मुख्य सचिव और फेडरल सेक्रेटरी पदों पर पहुंचते हैं, जबकि PSP में ASP से IG तक पदोन्नति होती है। दोनों ग्रुप्स में शक्ति, सम्मान और नौकरी सुरक्षा सबसे ज्यादा होती है। पात्रता और आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवार के पास कम से कम बैचलर डिग्री होनी चाहिए। उम्र सीमा 21 से 30 साल है, जिसमें कुछ वर्गों को छूट मिलती है। आवेदन ऑनलाइन FPSC पोर्टल पर किए जाते हैं। इस परीक्षा के लिए सामान्यतः अप्रैल में लिखित परीक्षा की तैयारी चल रही होती है।


Source: Dainik Jagran April 10, 2026 14:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */