लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पीले गेहूं की तुलना में काले गेहूं की खेती से किसान अपनी आमदनी सीधे डबल कर सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि काले गेहूं से किसान साल में कितना कमाई कर सकते हैं और कहां-कहां होता है इसका उपयोग. यहां होता है काले का गेहूं का उपयोगकाले गेहूं को आमतौर पर रेस्टोरेंट या भोजनालयों में ब्रेड, बिस्किट, केक, आदि बनाने के लिए उपयोग किया जाता है. इतना होगा फायदाएक एकड़ में काले गेहूं का उत्पादन लगभग 800 से 1000 किलोग्राम तक हो सकता है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किसानों के लिए काले गेहूं की खेती कितनी फायदेमंद है.
Source: Dainik Jagran June 25, 2023 19:29 UTC