पुलिस का अपना कोविड केयर सेंटर शुरू: उदयपुर आईजी सत्यवीर सिंह ने किया शुभारंभ, जवानों के साथ उनके परिवार को बेहतर सुविधा देने की पहल - News Summed Up

पुलिस का अपना कोविड केयर सेंटर शुरू: उदयपुर आईजी सत्यवीर सिंह ने किया शुभारंभ, जवानों के साथ उनके परिवार को बेहतर सुविधा देने की पहल


Hindi NewsLocalRajasthanBanswaraUdaipur IG Satyaveer Singh Launched An Initiative To Provide Better Facilities To The Soldiers Along With Their Familiesपुलिस का अपना कोविड केयर सेंटर शुरू: उदयपुर आईजी सत्यवीर सिंह ने किया शुभारंभ, जवानों के साथ उनके परिवार को बेहतर सुविधा देने की पहलबांसवाड़ा 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस लाइन में कोविड केयर सेंटर का फीता काटते हुए उदयपुर आईजी एवं बांसवाड़ा जिला कलेक्टर।कोरोना में अपनों की अच्छी देखभाल के उद्देश्य को लेकर यहां पुलिस लाइन में कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है। इसमें कोरोना रोगी पुलिस जवान एवं उनके परिवार को ऑक्सीजन से लेकर अन्य आवश्यक प्राथमिक उपचार सेवाएं मिल सकेंगी। उदयपुर आईजी सत्यवीर सिंह ने बुधवार को यहां कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ किया।करीब 20 मिनट के इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, एएसपी कैलाश सांदू एवं पुलिस के अन्य आला अधिकारियों ने मौजूदगी दी। इससे पहले आईजी सिंह ने पुलिस लाइन के सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता को लेकर खुद भी श्रमदान किया और जवानों को आगे से इन गतिविधियों से हमेशा जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।एसपी सागर ने बताया कि आईजी की ओर से उन्हें सभी पुलिस परिसरों के सौंदर्यीकरण के साथ थानों की साफ-सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में सभी थाना परिसर को सुंदर और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। वर्तमान में कोरोनाकाल और ब्लैक फंगस के दौर में पुलिस जवान एवं उनके परिवारों को स्वस्थ रखने के लिए यह नई पहल होगी। इसी तरह साफ और सुंदर परिसर में काम करने से पुलिस का तनाव भी कम होगा। आईजी का यहां बांसवाड़ा में रात्रि विश्राम रहेगा।पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं जांचते हुएआईजी सत्यवीरसिंह।केयर सेंटर में खासपुलिस लाइन का कोविड केयर सेंटर केवल पुलिस जवान एवं उनके परिवारों के लिए होगा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच इसे प्राथमिक स्तर पर पूरा तैयार किया गया है। तीन कमरों वाली बिल्डिंग पुलिस के पास पहले से ही थी, जिसे रंग-रोगन के साथ दुरस्त किया गया है।वहीं इसमें 4 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के साथ अन्य आवश्यक मेडिकल संसाधनों की व्यवस्था की गई हैं। यहां एक कमरे में तीन, दूसरे में दो और तीसरे कमरे में एक बेड की व्यवस्था है। आवश्यकता अनुसार इसे महिला एवं पुरुष वार्ड में भी तब्दील किया जा सकेगा। एसपी सागर ने बताया कि एक कंसन्ट्रेटर स्वयं सेवी संस्था की ओर से मुहैया कराया गया है। ऐसे ही अन्य मेडिकल उपकरणों की खरीदी में भी भामाशाहों का सहयोग लिया गया है। कुछ बजट पुलिस महकमे से भी मिला है।थर्मामीटर गन से कलेक्टर अंकित कुमार का तापमान जांचते आईजी सत्यवीरसिंह।थर्मामीटर गन से नापा तापमानबिल्डिंग के शुभारंभ के साथ भीतर मौजूद मेडिकल उपकरणों को देखते समय आईजी सिंह ने थर्मामीटर से हवलदार मेजर इंद्रराजसिंह का तापमान नापा। बाद में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और दूसरे अधिकारियों का तापमान नापने के बाद खुद का भी तापमान नापा। आईजी सिंह ने सुविधा का उपयोग सभी पुलिस जवानों को करने के लिए कहा। चेताया कि बीमारी से बचाव का माध्यम ही सावधानी है।जवानों का मनोबल बढ़ेगाआईजी सत्यवीरसिंह ने कहा कि जवान और उनके परिवार अगर, कोरोना संक्रमित होते हैं तो उनकी प्रारंभिक देखभाल के लिए कोविड केयर सेंटर की आवश्यकता थी। बांसवाड़ा में कलेक्टर और एसपी का आपसी सहयोग इस सेंटर की स्थापना हुई है। जवानों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में यह अच्छा प्रयास है।


Source: Dainik Bhaskar June 02, 2021 11:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */