पुलिस की कारस्तानी: दो किलोग्राम अफीम डकारने के बाद तस्कर को लाखों रुपए लेकर छोड़ दिया, कुड़ी थाना प्रभारी व तीन कांस्टेबल सस्पेंड - News Summed Up

पुलिस की कारस्तानी: दो किलोग्राम अफीम डकारने के बाद तस्कर को लाखों रुपए लेकर छोड़ दिया, कुड़ी थाना प्रभारी व तीन कांस्टेबल सस्पेंड


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurAfter Belching Two Kilograms Of Opium, The Smuggler Was Left With Lakhs Of Rupees, The Police Station In charge And Three Constables Suspendedपुलिस की कारस्तानी: दो किलोग्राम अफीम डकारने के बाद तस्कर को लाखों रुपए लेकर छोड़ दिया, कुड़ी थाना प्रभारी व तीन कांस्टेबल सस्पेंडजोधपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकजोधपुर के कुड़ी पुलिस थाना प्रभारी जुल्फीकार अली व तीन कांस्टेबलों की एक तस्कर के साथ मिलीभगत उजागर होने के बाद चारों को संस्पेंड कर दिया गया है। दो दिन पूर्व तीन कांस्टेबलों ने एक तस्कर को पकड़ उसके पास से दो किलोग्राम अफीम जब्त की। कांस्टेबलों ने अफीम भी डकार ली और तस्कर से लाखों रुपए वसूल उसे छोड़ दिया। थाना प्रभारी को मामले की पूरी जानकारी थी, लेकिन वे जानबूझ कर अंजान बने रहे। इसकी शिकायत सामने आने पर पुलिस कमिश्नर ने आज थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया। जबकि तीन कांस्टेबलों को कल रात संस्पेंड किया गया।जोधपुर पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने कुड़ी थाना प्रभारी जुल्फीकार अली, कांस्टेबल शांतिलाल, सरदार सिंह व ज्ञान चंद मीणा को सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों कांस्टेबलों ने दो दिन पूर्व एक तस्कर को पकड़ दो किलोग्राम अफीम जब्त की। इसके बाद सौदेबाजी का दौर चला। कांस्टेबलों ने तस्कर से मोटी रकम वसूल की। अभी इसका पूरा खुलासा नहीं हुआ है कि कितने रुपए लिए। लेकिन बताया जा रहा है कि तीन से सात लाख रुपए में सौदा हुआ था।रुपए लेने के अलावा दो किलोग्राम अफीम भी अपने पास रख ली और तस्कर को छोड़ दिया। किसी ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर जोस मोहन से कर दी। उन्होंने अपने स्तर पर मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। जांच में यह सामने आया कि थाना प्रभारी जुल्फीकार अली को पूरे मामले की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। इससे इस मामले में उनकी भी मिलीभगत सामने आई। ऐसे में सस्पेंशन की गाज उन पर भी गिरी। अब उनका मुख्यालय पुलिस कमिश्नर कार्यालय किया गया है।


Source: Dainik Bhaskar June 02, 2021 11:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */