पुलिस की कार्रवाई: ऑटो सर्विस सेंटर व फास्ट फूड की दुकानों पर बालश्रम करने वाले पांच बच्चों को कराया मुक्त - News Summed Up

पुलिस की कार्रवाई: ऑटो सर्विस सेंटर व फास्ट फूड की दुकानों पर बालश्रम करने वाले पांच बच्चों को कराया मुक्त


Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadChild Workers Freed, Who Work At Faridabad Auto Service Center Fast Food Shopsपुलिस की कार्रवाई: ऑटो सर्विस सेंटर व फास्ट फूड की दुकानों पर बालश्रम करने वाले पांच बच्चों को कराया मुक्तफरीदाबाद 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकसंबंधित मालिकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।शहर के अलग अलग स्थानों पर खुली ऑटो सर्विस सेंटर और फास्ट फूड की दुकानों पर बालश्रम करने वाले पांच बच्चों केा बाल कल्याण समिति ने पुलिस की मदद से मुक्त करा लिया है। साथ ही बाल श्रम कराने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।बाल कल्याण समिति को सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मार्केट में कई बच्चे बालश्रम कर रहे हैं। सूचना पर समिति की कोऑर्डिनेटर सुनीता देवी ने पुलिस टीम के साथ दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बिल्लू ऑटो सर्विस से 14 साल के एक बच्चे को मुक्त कराया गया। रेस्क्यू किया बच्चा 3 माह से 50 रुपए प्रतिदिन सुबह 9 से रात 8 बजे तक बाल श्रम करता था। इसी तरह तिलक फास्ट फूड की दुकान से 14 साल के बच्चे को मुक्त कराया। बच्चा मोमोज बनाने का काम करता था। उससे सुबह 9 से रात 10 बजे तक बाल श्रम कराया जा रहा था। दुकानदार एक दिन का 50 रुपए देता था। इसी तरह शिवम ऑटो सेंटर से 15 साल के दो बच्चों को मुक्त कराया गया। इस बच्चे को दुकान मालिक रोज 100- 150 रुपए देता था। 12 वर्ष के एक बच्चे को हाण्डी वाले के यहां से मुक्त कराया गया। ये बच्चा साफ सफाई और बरतन धोने का काम करता था। बच्चों को मुक्त कराने के बाद संबंधित मालिकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।


Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 10:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */