यहां पुलिस भर्ती के लिए आए एक 23 साल के शख्स की मौत हो गई. शख्स का नाम पुरुषोत्तम भीमराव बुरुकुल है और वह बुलढाणा के देऊलगांव राजा तालुका के चिंचोली बुरुकुल का रहने वाला है. पुरुषोत्तम अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और अपने माता-पिता और दो बहनों की सहायता के लिए सरकारी नौकरी पाने की खातिर अथक परिश्रम कर रहे थे. पिता लकवे के चलते बिस्तर पर हैंपुरषोत्तम के पिता पिछले कई वर्षों से लकवा (paralysis) के कारण बिस्तर पर हैं, ऐसे में उनकी मृत्यु ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है. पुलिस बल में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करने की कोशिश में जान गंवाने वाले इस युवा उम्मीदवार की मौत से पूरा चिंचोली बुरुकुल गाँव शोक में डूबा है.
Source: NDTV March 29, 2026 16:45 UTC