आगरा। राजपुर चुंगी शमशाबाद रोड निवासी वर्मिका शर्मा ने डेली प्राइज जीतने के बाद में खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वह बीते सात साल से दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की रेग्यूलर रीडर है। उन्होंने कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब में सुबह-सुबह दैनिक जागरण आईनेक्स्ट नहीं पढ़ती। वर्मिका ने कहा कि उन्हें दैनिक जागरण आईनेक्स्ट में शहर की सभी जानकारी मिल जाती हैैं। शहर में क्या हुआ और क्या हो रहा है। इस सबके अलावा देश-दुनिया में क्या चल रहा है इसके बारे में भी अपडेट मिल जाती है। उन्होंने कहा कि करियर और टेक्नोलॉजी के बारे में दी जाने वाली जानकारी वह काफी ज्यादा पसंद करती हैैं। वर्मिका ने कहा कि इस कॉन्टेस्ट के जरिए रीडर्स और न्यूजपेपर का रिश्ता और ज्यादा गहरा हो रहा है।न्यूज के साथ एंटरटेनमेंट भीबल्केश्वर निवासी प्रिया गोयल ने डेली प्राइज रिसीव करने के बाद कहा कि वह काफी अच्छा फील कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे कॉन्टेस्ट में जीतना काफी एक्साइटमेंट से भरा होता है। प्रिया ने कहा कि वह दैनिक जागरण आईनेक्स्ट को नियमित तौर पर पढ़ती हैं। इसमें सबसे ज्यादा एंटरटेनमेंट का सेक्शन उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आता है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट का हिटलिस्ट उन्हें सभी न्यूजपेपर से ज्यादा अच्छा लगता है। इसके साथ ही स्पोट्र्स को भी दैनिक जागरण आईनेक्स्ट में काफी अच्छे ढंग से पब्लिश किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह करियर रिलेटेड कंटेंट को अक्सर पढ़ती हैं।आप भी जीत सकते हैैं प्राइजज्यादा खेलो ज्यादा जीतो कॉन्टेस्ट में शामिल होकर आप भी आकर्षक प्राइज जीत सकते हैैं। इसके लिए आपको न्यूजपेपर में दिए जाने वाले सवाल का जवाब देना होगा। कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट करने के लिए न्यूजपेपर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा और अपना आंसर सबमिट करना होगा। आपको बता दें कि ज्यादा खेलो ज्यादा जीतो कॉन्टेस्ट में 84 डेली प्राइज (ग्रेयोन गिफ्ट कार्ड) 12 वीकली प्राइज( स्मार्ट वॉच) और एक बंपर प्राइज(एयर फ्रायर) दिया जा रहा है।
Source: Dainik Jagran July 20, 2023 02:10 UTC