फंस गए भाई जान:: तीन भाई गए थे दूसरे को गोली मारने, एक भाई की गलती से उसके ही पैर में लग गई गोली, तीनों गिरफ्तार, पहुंचे जेल - News Summed Up

फंस गए भाई जान:: तीन भाई गए थे दूसरे को गोली मारने, एक भाई की गलती से उसके ही पैर में लग गई गोली, तीनों गिरफ्तार, पहुंचे जेल


Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadThree Brothers Went To Shoot The Other, One Brother Accidentally Got Shot In His Own Leg, All Three Arrested, Reached Jailफंस गए भाई जान:: तीन भाई गए थे दूसरे को गोली मारने, एक भाई की गलती से उसके ही पैर में लग गई गोली, तीनों गिरफ्तार, पहुंचे जेलफरीदाबाद 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकफरीदाबाद। मुख्य आरोपी शाहरुख।आरोपी शाहरुख को अस्पताल में पुलिस की निगरानी में भर्ती कराया गयाअवैध पिस्टल लेकर तीन भाई गए थे एक युवक को मारने। युवक की इनसे रंजिश थी, लेकिन तीनों भाइयों में से जिसके पास पिस्टल थी, उसकी गलती से उसके ही पैर में गोली लग गई। चावला कॉलोनी चौकी की पुलिस ने अब तीन भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम शाहरुख, वसीम व शकील हैं और ये बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले हैं।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले वसीम हलवाई की दुकान पर किसी के साथ लड़ाई हो रही थी। इस दौरान प्रदीप नामक व्यक्ति ने बीचबचाव कराया था। लेकिन इसी दौरान वसीम की प्रदीप के साथ कहासुनी हो गई थी। इससे वह प्रदीप के साथ रंजिश रखने लगा था। वसीम ने यह बात अपने भाई शाहरुख को बताई। उसने प्रदीप को सबक सिखाने की ठान ली। आरोपियों को सूचना मिली कि प्रदीप रणजीत सिंह मार्केट में किसी मोबाइल की दुकान पर बैठा है। इसके बाद शाहरुख पिस्टल लेकर अपने भाई वसीम और शकील के साथ दुकान पर पहुंचता है। वहां जेब से पिस्टल निकाल कर प्रदीप के ऊपर तानता है। यह माजरा देख वहां भीड़ इकट्ठी हो गई।इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल को छिपाने के लिए अपनी पेंट की जेब में डाल लिया। वहां मौजूद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद चावला कॉलोनी चौकी से पुलिस पहुंच गई। शाहरुख ने भागने के इरादे से अपनी जेब में हाथ डाला और पिस्टल निकालने की कोशिश की। इसी दौरान पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार कर शहर बल्लभगढ़ थाने में हत्या की कोशिश और अवैध हथियार रखने का केस दर्ज किया। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी शाहरुख को अस्पताल में पुलिस की निगरानी में भर्ती कराया गया। उसके ठीक होने पर पिस्टल की जानकारी ली जाएगी। जबकि पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।


Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 11:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */