बाइक पर आए बदमाशों की कारस्तानी: सैनेट्री सामान व्यापारी से तीन युवकों ने मारपीट कर 40 हजार और एटीएम कार्ड लूटा - News Summed Up

बाइक पर आए बदमाशों की कारस्तानी: सैनेट्री सामान व्यापारी से तीन युवकों ने मारपीट कर 40 हजार और एटीएम कार्ड लूटा


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurThree Youths Beat Up A Sanitary Goods Trader And Robbed 40 Thousand More ATM Cardsबाइक पर आए बदमाशों की कारस्तानी: सैनेट्री सामान व्यापारी से तीन युवकों ने मारपीट कर 40 हजार और एटीएम कार्ड लूटाजोधपुर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर के निकटवर्ती बनाड़ रोड स्थित नांदड़ा खुर्द-भोमियाजी थान रोड पर एक सैनेट्री व्यापारी से रात में लूट हुई। तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और जेब से 40 हजार की नगदी और एटीएम कार्ड लूट कर ले गए। पीडि़त अंधेरे में उनका हुलिया भी नहीं देख पाया। आस पास सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिले है। बनाड़ थाने में लूट का केस दर्ज किया गया है।बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि खारडा रणधीर बनाड़ रोड निवासी दीपसिंह पुत्र हिम्मत सिंह ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह नांदड़ी रोड पर अपनी सैनेट्री सामान की दुकान चलाता है। जहां पर सीमेंट आदि बेचता है। रात को वह अपनी बाइक लेकर घर की तरफ जा रहा था। तब नांदड़ा से भोमियाजी थान के समीप पीछे से एक बाइक पर तीन लोग आए और रास्ता रोककर मारपीट की। उसकी जेब में 40 हजार रूपए और एटीएम कार्ड था। जिसे वे लूट कर ले गए। इस पर उसने बनाड़ थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया। थानाधिकारी ने बताया कि अंधेरा होने से वह लुटेरों का हुलिया नहीं देख पाया। आस पास सीसीटीवी फुटेज भी नहीं है। फिलहाल अनुसंधान किया जा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar July 22, 2021 13:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */